आधी कीमत पर मिल रहा है ये 55 इंच का Smart TV! जानिए क्या है डील?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

55 Inch Smart TV Sale: अगर आप पिछले काफी समय से नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट ना होने के कारण ये मुमकिन नहीं हो पा रहा है तो आपके पास शायद अब एक अच्छा मौका है।
दरअसल, अपनी कीमत से आधे दाम में एक 55 इंच का स्मार्ट टीवी मिल रहा है। हालांकि, 20 हजार रुपये से कम कीमत (MI Smart Android TV under 20000) में एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी को खरीदने के लिए आपको ऑफर्स को अप्लाई करना होगा। इसके बाद ही आप नया स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि कौनसा 55 इंच का स्मार्ट टीवी आधी कीमत पर मिल रहा है।
एमआई एक्स सीरीज का 55 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी सस्ते में मिल रहा है। इसमें अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्क्रीन है, जो 3840 x 2160 पिक्सेल और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ है। ये डॉल्बी विजन और 30W डॉल्बी ऑडियो (2022 मॉडल) के साथ है। Android (Google Assistant और Chromecast इन-बिल्ट) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। ये टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब ऐप्स को सपोर्ट करता है।
एमआई एक्स सीरीज का 55 इंच स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी फ्लिपकार्ट पर छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी असल कीमत 54,999 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ये 27 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। ऐसे में बिना किसी ऑफर के इस टीवी को सिर्फ 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, ऑफर्स अप्लाई करके इसकी कीमत आधे से भी कम हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Twitter Blue Tick लेने के लिए सिर्फ पैसा देना ही नहीं काफी! सब्सक्रिप्शन पहले ध्यान में रखें ये जरूरी 6 बातें
सबसे ज्यादा छूट का फायदा एक्सचेंज डिस्काउंट से मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्ट टीवी को 19,900 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का पूरा फायदा मिलना भी आसान नहीं है। इसके लिए अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला फोन चेंज करना होगा।
अगर आप ऑफर का पूरा लाभ पाने में सफल रहे तो इस टीवी की कीमत आपको सिर्फ 19,149 रुपये पड़ सकती है। साथ में अगर बैंक कार्ड ऑफर को भी अप्लाई करेंगे तो 10 प्रतिशत छूट का और फायदा हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: