हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वैलेंटाइन से पहले क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल कंडोम डे? ये है वजह

International Condom Day : क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे से पहले इंटरनेशनल कंडोम डे क्यों मनाया जाता है? यहां जानिए वजह

विज्ञापन
International Condom Day

International Condom Day : 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी जोड़ों को समर्पित है। वैसे तो वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को होती है और 14 फरवरी को ये खत्म हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले इंटरनेशनल कंडोम डे मनाया जाता है और क्यों?

एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने यौन संबंध के दौरान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2009 में अंतर्राष्ट्रीय कंडोम दिवस की शुरुआत की थी। वैलेंटाइन डे के दौरान यौन संबंध बनाने वालों को जागरूक करने के लिए वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले इसे मनाने का फैसला लिया गया था।

वैसे वैलेंटाइन डे संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 7 फरवरी को रोज डे से यह सप्ताह शुरू होता है, प्रपोज डे (8 फरवरी) , चॉकलेट डे (9 फरवरी), टेडी डे (10 फरवरी), प्रॉमिस डे (11 फरवरी), हग डे (12 फरवरी) , किस डे (13 फरवरी) और फिर अंत में वैलेंटाइन डे ( फरवरी 14) मनाया जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Kiss से जुड़े 10 रोचक तथ्य, 146 मांसपेशियों की लगती है ताकत

वैलेंटाइन से ठीक एक दिन पहले कंडोम के उपयोग से जुड़ी आम गलतफहमियों और जागरूकता की कमी समेत तमाम चिंताओं को दूर करने का एक अच्छा मौका माना गया। अगर कोई अपने प्यार की शुरुआत में ही यौन संक्रमण को रोकने का संकल्प ले या इसे अपनी जिम्मेदारी समझे तो एसटीआई के प्रसार को रोकने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

WHO का कहना है कि कंडोम अभी भी एकमात्र उपकरण है जो एचआईवी, एसटीआई और अनियोजित गर्भावस्था को एक साथ रोक सकता है। WHO का यह भी कहना है कि अब कंडोम के बारे में फिर से जुड़ने, फिर से सशक्त होने, फिर से शिक्षित करने की जरूरत है!

एसटीआई (STI) क्या होता है?
एसटीआई के कीटाणु त्वचा पर, रक्त आदि में मौजूद रहते हैं। यौन क्रिया या जननांगों के स्पर्श से STI संक्रमण फैल सकता है। अगर आप कंडोम का इस्तेमाल नहीं करते, तो आप एसटीआई से संक्रमित हो सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में 6% वयस्क आबादी एसटीआई से ग्रसित है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दूध में कौन सा विटामिन नहीं होता? जानें ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

लगातार STI से जुड़े केस बढ़ते जा रहे हैं, इसके पीछे की सबसे मुख्य वजह है जागरूकता की कमी। ऐसे ही संक्रमण को रोकने के लिए हर साल वैलेंटाइन से पहले इंटरनेशनल कंडोम डे मनाया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola