ऐसी जगह का नाम, जहां सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं, नदी है पर पानी नहीं; जानते हैं आप?

Tricky Question Answers : कुछ दिलचस्प सवालों की लिस्ट आपके सामने लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर सिर चकरा सकता है लेकिन जवाब सुनकर आपको हंसी भी आ सकती है। देखें ऐसे ही सवालों की लिस्ट।

GK
विज्ञापन

Tricky Question Answers : कई बार हमारे सामने ऐसे सवाल आते हैं, जिसका जवाब खोजने में सिर चकरा जाता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही सवालों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसमें से कुछ सामान्य ज्ञान से जुड़े हैं तो कुछ के जवाब मजेदार हैं। आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : क्या आप एक ऐसा रूम जानते हैं, जिसमें ना तो खिड़की है और ही दरवाजा?
जवाब : मशरूम

विज्ञापन

सवाल : ऐसी कौन सी चीज है, जो हमारे जागने के दौरान ऊपर रहती है और सो जाते हैं तो नीचे गिर जाती है?
जवाब : आंखों की पलकें ऐसा ही करती हैं।

सवाल :किस फल को पकने में दो साल तक समय लग जाता है?
जवाब : अनानास

सवाल : सोने की ऐसी वस्तु बताओ, जो सुनार के यहां नहीं मिलती?
जवाब : चारपाई, बेड

विज्ञापन

सवाल : मरने के बाद भी इंसान क्या काम कर सकता है?
जवाब : मरने के बाद इंसान अंगदान कर सकता है।

सवाल : ऐसी जगह का नाम बताओ जहां सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं, नदी है पर पानी नहीं ?
जवाब : नक्शा

विज्ञापन

सवाल : ऐसा कौन सा पौधा है जो 24 घंटे में 3 फीट तक भी बढ़ सकता है?
जवाब : बांस सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा माना जाता है।

विज्ञापन

सवाल : एकमात्र पक्षी का नाम बताइए, जो पीछे की ओर उड़ सकता है?
जवाब : हमिंगबर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ