नई दिल्ली: अमरूद एक मौसमी फल है जोकि मानसून में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको पेट और दिल से जुड़ी सभी समस्याओं से बचाव मिलता है। अमरूद फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होता है। अमरूद को लोग आमतौर पर सलाद, जूस या स्मूदी के तौर पर सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये मानसून सीजन के लिए एक बेस्ट ड्रिंक है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से बचे रहते हैं। इसके साथ ही इससे आपका ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – इस साल बप्पा को भोग में चढ़ाएं स्वादिष्ट मावा मोदक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानें रेसिपी
अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर बनाने की सामग्री-
-अमरूद का रस 250 मिली
-वाटरमेलन जूस 400 मिली
-नींबू का रस 2 चम्मच
-शहद 1 चम्मच
-पुदीने के पत्ते 10-12
-नींबू के टुकड़े- 4-5
-आईस क्यू्ब्स आवश्यकता अनुसार
-अदरक का जूस 2 चम्मच
-सेंधा नमक 1/4 छोटा चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
अभी पढ़ें – डायबिटीज मरीजों के लिए ‘वरदान’ है ये ताकतवर चीज, वजन घटाने का साथ मिलते हैं ये 6 जबदस्त फायदे
अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले गिलास में आईस क्यूब्स डालें।
फिर आप इसमें नींबू की स्लाइस, पुदीना के पत्ते, सेंधा नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप इसमें ऊपर से अमरूद का जूस, वाटरमेलन जूस, अदरक का जूस और शहद डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines