Instagram viral video: आप अगर स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो आपको शायद ये नहीं पता होगा कि ये स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होता है। घर में हमारे माता-पिता या बड़े-बुजुर्ग हमसे कई बार बाहर की चीजों को खाने से परहेज करने के लिए कहते हैं, लेकिन इसके बाद भी हम बाहर से कुछ न कुछ खा लेते हैं। अगर आप अब भी स्ट्रीट फूड खा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको समझ आएगा कि ये सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मुरमुरे को पैर से बनाता दिखाई दे रहा है। रील में दिखाया गया है कि चाट डिश में इस्तेमाल होने वाले मुरमुरे को शख्स अपने पैरों से साफ करता है। उसके बाद एक हौदी में उतरकर मुरमुरों को पानी से धोने लगता है। इसे देखकर आप साफ-साफ समझ सकते हैं कि ये कितना अनहाइजैनिक है।
ये भी पढ़ें: Watch Video: ऑटोरिक्शा की जबरदस्त रेस! वीडियो को देख लोग बोले- F1 से भी ज्यादा मजेदार
यूजर्स ने वीडियो देखते ही किए कमेंट्स
वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को कारखाने में बनी पानी की हौदी में उतरते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह धान के कट्टे को लेकर उसमें खाली कर देता है और अपने पैरों से उसे घोंटना शुरू कर देता है। इसके कुछ सेकंड बाद, पसीने से लथपथ अर्धनग्न व्यक्ति को फर्श पर मुरमुरों को पलटते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं इसके बाद दोबारा वह अपने पैरों से उन्हें साफ करता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि मुझे भेलपूरी बहुत पसंद है और मैं इसे सबसे स्वास्थ्यप्रद नाश्ते में से एक मानती थी, लेकिन कारखानों में इसे कैसे बनाया जाता है, यह देखकर मुझे उल्टी आ गई।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.30 मिलियन बार देखा गया और हजारों लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक शख्स ने इस तरह से बनाए जाने वाले मुरमुरों को न खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इन मुरमुरों को न खरीदें, उन छोटे विक्रेताओं से खरीदें जो इसे छोटे पैमाने पर बना रहे हैं। हमारे गांव में भी इसे बनाने का बहुत पुराना तरीका है और वे कई चीजों को भूनने के लिए मिट्टी के बड़े चूल्हे का ही इस्तेमाल करते हैं। बर्तनों का उपयोग करके मुरमुरे बनाए जाते हैं और वे साफ और टेस्टी भी होते हैं।
ये भी पढ़ें: बच्चा भूखा खाने लगा झूठा, वेटर ने भी हाथ से छीन ली प्लेट, इसके बाद क्या हुआ देखें Video
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines