Indrani Mukherjee : अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को साहित्य से जुड़े कार्यक्रम में बुलाने और स्टेज पर डांस करने का मौका देने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आलोचना की है। यह कार्यक्रम कसौली में आयोजित किए गया था। इस कार्यक्रम में इंद्राणी मुखर्जी के डांस करने पर विवाद खड़ा हो गया है। आखिर क्यों आलोचना कर रहे हैं लोग?
इंद्राणी मुखर्जी को खुशवंत सिंह लिटरेरी फेस्टिवल में बुलाए जाने पर लोगों का कहना है कि जेल में कई साल बिताने के बाद डांस में उनकी हालिया दिलचस्पी एक पीआर मेकओवर है। यही वजह है कि वह कार्यक्रम में डांस करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, जिससे उनकी छवि बदली जा सके।
जॉय भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इंद्राणी मुखर्जी को एक लिट फेस्ट में परफॉर्म करते और उसे वैध करार दिए जाते देखना, वह भी खुशवंत सिंह के नाम पर , मुझे बहुत बुरा लगता है।” इस पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता लेकिन पैसे से अधिकांश चीजें खरीदी जा सकती हैं।
एक अन्य ने लिखा कि भारतीय समाज अमीरों की पूजा करने के लिए तैयार है, अच्छे या बुरे की नहीं। एक अन्य ने लिखा कि नेटफ्लिक्स पर इंद्राणी मुखर्जी की कहानी देखने के बाद, मुझे यकीन हो गया है कि उनकी बेटी के लापता होने के पीछे कुछ न कुछ गड़बड़ है। एक अन्य ने लिखा कि उनकी डॉक्यूमेंट्री के बाद ऐसा होना ही था, धीरे-धीरे उन्हें मुख्यधारा में लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : क्या धामिन सांप की पूंछ में होता है जहर? जानें क्या है इसकी सच्चाई
कौन हैं इंद्राणी मुखर्जी?
इंद्राणी मुखर्जी साल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या में शामिल होने को लेकर विवादों में आई थीं। साल 2015 में इंद्राणी को पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ गिरफ्तार किया गया और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया। कई सालों तक जेल में रहने के बाद इंद्राणी मुखर्जी को 18 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इंद्राणी मुखर्जी के पास ब्रिटिश नागरिकता है और इस साल की शुरुआत में विदेश यात्रा की अनुमति भी दी गई थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines