Indore Viral Video : बारिश के मौसम में पानी भर जाने से गड्ढे का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है, जिससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम की लापरवाही से एक बच्ची की जान जाते -जाते बची। बच्ची एक महिला के साथ वहां से गुजर रही थी। तभी बच्ची ने अपना पैर गड्ढे में डाला लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि बच्ची उसी में डूब गई।
इंदौर के वार्ड नंबर एक की गली में नर्मदा लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। बारिश के चलते इस गड्ढे में पानी भर गया। गड्ढे की वजह से पूरी गली का रास्ता बंद हो गया था, ऐसे लोगों को रिस्क लेकर किनारे से आना-जाना पड़ रहा था। एक महिला, बच्ची के साथ जब इस गड्ढे को पार कर रही थी, तभी यह घटना हुई। पानी देखकर बच्ची ने उसमें अपना पैर डाल दिया, इसके बाद बच्ची का संतुलन बिगड़ा और गहरे गड्ढे में जा गिरी।
बच्चे ने बचाई गड्ढे में गिरी बच्ची की जान
गड्ढे में गिरते ही बच्ची पूरी तरह से डूब गई। साथ में मौजूद महिला ने जब ध्यान दिया तो बच्ची पानी में डूब रही थी। उसने शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच एक नाबालिग बच्चा वहां पहुंच गया और उसने जब बच्ची को डूबते हुए देखा तो खींचकर बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची की जान बच गई। अगर मदद के लिए बच्चा वहां ना पहुंचता तो बच्ची की जान भी जा सकती थी।
मामला चंदन नगर के अम्बर नगर का बताया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटना के वक्त एक शख्स भी वहां मौजूद था लेकिन उसने इस पूरी घटना को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि नाबालिग बच्चा किसी दूत की तरह वहां पहुंचा और बिना समय गंवाए उसने बच्ची की जान बचा ली।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में हुआ ऐसा टर्बुलेंस कि उड़ गया पैसेंजर, जा घुसा ऐसी जगह कि आप भी कहेंगे ‘ओ माय गॉड’
अब सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर बारिश के मौसम में नगर निगम की तरफ से इतना खतरनाक गड्ढा क्यों खोदा गया है? और अगर खोदा गया तो सुरक्षा को लेकर कोई चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए। अगर बच्ची की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines