हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IndiGo की फ्लाइट में महिला ने मंगाया सैंडविच, पहली ही बाइट में निकला रेंगता हुआ कीड़ा

Indigo Flight Woman Found worm in sandwich viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। एक महिला इंडिगो फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थी, जब उसने खाने के लिए सैंडविच मंगाया तो उसमें कीड़ा निकाला।

विज्ञापन

Indigo Flight Woman Found worm in sandwich viral Video: IndiGo की फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जा रही एक महिला उस दौरान हैरान रह गई, जब उसके सैंडविच में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखा।। उसे इस बात का तब चला, जब उसने सैंडविच की पहली बाइट ली। पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल खुशबू गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से इस बारे में शिकायत की तो उन्होंने बहुत ही साधारण रिएक्शन दिया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने ईमेल के जरिए शिकायत करने के लिए कहा है।

फ्लाइट अटेंडेंट पर नहीं पड़ा कोई असर

खुशबू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से मुंबई जाने के लिए IndiGo की फ्लाइट 6E6107 में टिकट बुक कराया था। सुबह की फ्लाइट होने की वजह से उन्होंने वेजिटेरियन फूड खाना सही समझा। फ्लाइट में उन्हें खाने के लिए वेजिटेरियन सैंडविच दिया गया, जिसके उन्होंने अलग से पैसे दिए। खुशबू गुप्ता ने बताया कि सैंडविच की एक बाइट ली तो उन्हें उसमें कीड़ा रेंगता हुआ दिखा और वह एकदम हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत इस बारे में फ्लाइट अटेंडेंट को बताया ताकि वह बाकी लोगों को सैंडविच खाने से मना कर दें। हालांकि, लोगों को हानिकारण सैंडविच खाने से रोकने की जगह फ्लाइट अटेंडेट का रिएक्शन बहुत सामान्य था।

 

स्वास्थ और सेफ्टी आपकी टॉप प्रायोरिटी में होना चाहिए

खुशबू गुप्ता ने फ्लाइट अडेंटेड के रिएक्शन पर पूछा कि क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं होती है, अगर किसी को सैंडविच खाने से बीमारी होती है। मैं एक पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल इसलिए फ्लाइट अडेंटेंड के रवैेये को देखकर हैरान हूं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी फ्लाइट में शेफ संजीव कुमारी भी थे। इस बारे में उन्हें बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह इसके बदले किसी तरह के रिफंड या मुआवजे की मांग नहीं कर रही हैं बल्कि इंडिगो से आश्वासन चाहती हैं कि स्वास्थ और सेफ्टी आपकी टॉप प्रायोरिटी में होना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अरे! सड़क पर दौड़ रहा सोफा, Anand Mahindra ने शेयर क‍िया वीड‍ियो

ये भी पढ़ें: ‘पर्स में बम है फट जाएगा’… प्लेन रोकने को बंदे ने लगाया गजब का जुगाड़

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola