Viral Video: अपनी बात कहने का सोशल मीडिया सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। अपनी समस्या को लेकर यहां पर एक पोस्ट करो, तो लोग आपके समर्थन में खड़े हो जाते हैं। हाल ही में अपने सफर से जुड़ा वीडियो एक महिला ने शेयर किया है। जिसमें उसने इंडिगो एयरलाइंस को लेकर निराशा जाहिर की। महिला का कहना है कि उसके पास कंफर्म टिकट था, लेकिन फिर भी उसको सफर करने से रोक दिया गया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए वायरल के पीछे की पूरी कहानी क्या है?
कंफर्म टिकट पर भी क्यों करने दिया सफर?
हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े एक अपने अनुभव को शेयर किया। महिला ने दावा किया कि वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाली थी। जिसके लिए उसके पास कंफर्म टिकट था, लेकिन उसे फ्लाइट में सीट नहीं मिली। जब महिला ने इसका कारण पता किया, तो पता चला कि फ्लाइट ओवरबुक हो गई है, जिसके चलते उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया जा सका।
बहन की शादी में होना था शामिल
वीडियो शेयर करते वाली महिला ने बताया कि वह अपनी बहन में शामिल होने के लिए अपने घर जा रही थी। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने वेब चेक-इन करने के लिए भी तीन बार तीन अलग-अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। जिसके बाद चेक-इन तो हो गया, लेकिन उन्हें बोर्डिंग पास नहीं दिया गया। काउंटर पर पहुंचने पर पता चला कि उन्हें कोई सीट अलॉट नहीं की गई है।
इसके अलावा, उन्होंने यह भी दावा किया कि इंडिगो के एक कर्मचारी ने इस सब के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया। कर्मचारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपने ही वक्त पर अपना वेब चेक-इन नहीं किया था। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी एयरलाइन की तरफ से कई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यूजर्स ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ‘यह बहुत ही बुरा है। वहीं, दूसरा लिखता है, यह डरावना है! क्या होगा अगर किसी को कोई जरूरी काम हो? और उन्होंने आपको सीट देने से कैसे मना कर दिया? यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। एक ने लिखा कि सबसे बुरी बात यह है कि उन्हें कानूनी तौर पर उड़ानों में ओवरबुकिंग करने की अनुमति है। वे बस इसका फायदा उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: NASA के एस्ट्रोनॉट ने सिखाया अंतरिक्ष में कैसे पहनते हैं पैंट? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines