NASA के एस्ट्रोनॉट ने सिखाया अंतरिक्ष में कैसे पहनते हैं पैंट? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

NASA Astronaut Shows How He Wears His Pants In Space: वीडियो में अंतरिक्ष यात्रियों का कपड़े पहनने का अनोखा तरीका सामने आया है। नासा के केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपनी पैंट पहनते दिख रहे हैं।

डॉन पेटिट पेंट पहनते हुए
विज्ञापन

How Astronaut Wears His Pants In Space: सोशल मीडिया पर आए दिन इंटरेस्टिंग टॉपिक पर वीडियो वायरल होती हैं। लोग अपने पसंद की वीडियो देखना चाहते हैं। इसी बीच अंतरिक्ष के रहस्यों और वहां जाने वाले वैज्ञानिकों की लाइफ कैसे होती है इस बारे में जिज्ञासा रखने वाले लोगों के लिए एक रोचक वीडियो सामने आई है।

पैंट में दोनों पैर एक साथ डालते हुए दिखे नासा के इंजीनियर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नासा के वैज्ञानिक दिखा रहे हैं कि अंतरिक्ष में जब ग्रेविटी नहीं होती तो वह अपनी पैंट कैसे पहनते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह वह पैंट में दोनों पैर एक साथ डाल रहे हैं। आइए पहले देखते हैं यह वीडियो…

विज्ञापन

केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है वीडियो

इस वीडियो में अंतरिक्ष यात्रियों का कपड़े पहनने का अनोखा तरीका सामने आया है। दरअसल, ये वीडियो 21 फरवरी का बताया जा रहा है, इसे नासा के केमिकल इंजीनियर डॉन पेटिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपनी पैंट पहनते दिख रहे हैं।

पेटिट अचानक ऊपर से फ्लोट करते हुए आते हैं और दोनों पैरों को एक पैंट में डालते हुए दिख रहे हैं

अमूमन लोग पैंट में पहले एक पैर डालते हैं, फिर दूसरा। लेकिन इस वीडियो में डॉन पेटिट दोनों पैर एक साथ डालते दिख रहे हैं। वीडियो में एक फ्लोटिंग ट्राउजर दिख रही है। पेटिट अचानक ऊपर से फ्लोट करते हुए आते हैं और दोनों पैरों को एक पैंट में डालते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने किए जमकर कमेंट 

इस हल्के-फुल्के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटिजन्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगा कि आप पहले तो सीधे अंतरिक्ष में उतर जाएंगे। हाहा, इसे आजमाना मजेदार हो सकता है। एक अन्य ने मजाक में कहा कि यह वही वीडियो है जिसकी मुझे जरूरत थी! मैंने इसे अपने घर पर बनाने का प्रयास किया और..खैर..यह अच्छा नहीं हुआ।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ