हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंडिगो पायलट ने जहाज में परिवार का किया ऐसा स्वागत, मां-बाप की आंखों में आ गए आंसू; देखिए वीडियो

Indigo Flight Viral Video : वीडियो को इंडिगो पायलट के कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहाज पर अपनी मां और दादा-दादी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। अनाउंसमेंट सुनकर मां-बाप की आंखों में आंसू आ गए और यात्री तालियां बजाते रहे।

विज्ञापन

Indigo Flight Viral Video : फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट या पायलट की तरफ से एक घोषणा की जाती है। कई बार यह अनाउंसमेंट बेहद खास होती है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। एक पायलट के अनाउंसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिवार के लोगों का स्वागत करता दिखाई दे रहा है। अनाउंसमेंट सुनकर मां-बाप की आंखों में आंसू आ गए और यात्री तालियां बजाते रहे।

इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन का वीडियो वायरल

वीडियो इंडिगो फ्लाइट के पायलट द्वारा शेयर किया गया है। फ्लाइट चेन्नई से कोयंबटूर जा रही थी तभी कैप्टन प्रदीप कृष्णन अपनी मां और दादा-दादी का स्वागत करने के लिए अनाउंसमेंट करने के लिए आए। उड़ान भरने से पहले कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने सभी यात्रियों का स्वागत किया और इस फ्लाइट में बैठे बिशेष लोगों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज मेरा परिवार मेरे साथ यात्रा कर रहा है। दादा-दादी और अम्मा 29वीं पंक्ति में बैठी थीं। दादा पहली बार मेरे साथ उड़ान भर रहे हैं। इसके बाद सभी यात्रियों ने तालियां बजाई। कैप्टन के दादा और अम्मा भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने खड़े होकर हाथ जोड़े और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

देखिए वीडियो


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे क्यूट और मजेदार वीडियो बता रहे हैं। एक ने लिखा कि जाहिर है कि आपके परिवार वाले आप पर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। एक अन्य ने लिखा कि यह उनके लिए एक गर्व का क्षण था तो आंखों में आंसू आना स्वभाविक था। एक अन्य ने लिखा कि आप भी गर्व महसूस कर रहे थे और परिवार वाले भी। वाकई बड़ा ही क्यूट वीडियो है।

यह भी पढ़ें : सोते वक्त महिला के कान में घुस गया सांप, डॉक्टर के भी छूटे पसीने; देखिए वीडियो

एक अन्य ने लिखा कि हर किसी की इच्छा होती है कि वह अपने मां-बाप को इसी तरह गर्व महसूस कराए। एक ने लिखा कि पायलट के लिए ये एक प्रॉउड क्षण होता है। वह इसे जिंदगी भर नहीं भूलते हैं। एक ने लिखा कि जब जहाज को किसी का पोता उड़ा रहा है, उसका सीना तो अपने आप 56 इंच का हो जाता है, इनकी आँखों में आंसू क्यों?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें