Sanjeev Sharma SpaceX : एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है। स्टारशिप रॉकेट के सुपर हेवी बूस्टर के लॉन्च टावर पर वापसी विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि है। इसी बीच SpaceX कंपनी के एक वरिष्ठ इंजीनियर का भारतीय कनेक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस कंपनी में दो साल से ज्यादा समय से प्रिंसिपल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे संजीव शर्मा की लिंक्डइन प्रोफाइल वायरल हो रही है। संजीव शर्मा का ना सिर्फ भारतीय रेल के ऐतिहासिक इंस्टीट्यूट IRIMEE (SCRA) का कनेक्शन सामने आया है बल्कि वह IIT रुड़की से पासआउट हैं।
सजीव शर्मा की लिंक्डइन प्रोफाइल में क्या है?
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह आईआईटी रुड़की से बैचलर डिग्री ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने IRIMEE से मैकेनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर1990 से 2001 तक रेलवे में डिवीजनल मैकेनिकल मैनेजर और फिर डिप्टी चीफ मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर काम किया। 11 साल रेलवे में नौकरी करने के बाद वे अमेरिका चले गए और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी में दो मास्टर डिग्री हासिल की।
इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया की एक टेक कंपनी के साथ 9.5 साल तक काम करने के बाद, साल 2013 में उन्होंने स्पेसएक्स को डायनेमिक्स इंजीनियर के तौर पर ज्वाइन किया। छह साल बाद नौकरी छोड़ दी और फिर 2022 में उन्होंने स्पेसएक्स को फिर से प्रिंसिपल इंजीनियर के तौर पर ज्वाइन किया।
सजीव शर्मा की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि वह IIT रुड़की और IRIMEE से पढ़े हुए हैं और सालों तक भारतीय रेल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान (IRIMEE) की स्थापना 1888 में एक टेक्निकल स्कूल के रूप में की गई थी। साल 1927 में यहां भारतीय रेलवे के लिए इंजीनियरिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया गया। यह भारतीय रेलवे के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाले केंद्र के पांच ट्रेंडिंग इंस्टीट्यूट में से सबसे पुराना है।
यह भी पढ़ें : क्यों लगी थी कानून की देवी की आंखों पर पट्टी? अब कानून ‘अंधा’ नहीं रहा!
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आराम की सरकारी नौकरी छोड़कर कौन प्राइवेट में जाना चाहेगा? ये वही कर सकता है, जो जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता हो। एक ने लिखा कि रेलवे में एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं, बस मौके की तलाश में है। एक अन्य ने लिखा कि आज मुझे पता चला कि रेलवे में इतने टैलेंटेड लोग भी काम करते हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि संजीव शर्मा जी की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines