भारत में रेलवे सिर्फ यात्रा का साधन नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. यही वजह है कि देशभर के बड़े रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है. दक्षिण भारत के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में गिने जाने वाले इस स्टेशन पर हर दिन हजारों यात्री आते-जाते हैं. बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए यहां बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद यह स्टेशन बाकियों से एकदम आधुनिक हो जाएगा. करीब ₹714 करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और आने वाले समय में यह स्टेशन किसी आधुनिक एयरपोर्ट से कम नजर नहीं आएगा. इसका उद्देश्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना है.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: NCR वालों के लिए खुशखबरी, अब बेहद आसान होगा दिल्ली-खेकड़ा के बीच का
आधुनिक डिजाइन और एयरपोर्ट जैसी सुविधा
पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन के दोनों ओर नए और आकर्षक भवन तैयार किए जा रहे हैं. इन इमारतों का डिजाइन आधुनिक वास्तुकला को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे स्टेशन का लुक पूरी तरह बदल जाएगा. यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय, बेहतर टिकटिंग व्यवस्था, साफ-सुथरे सार्वजनिक क्षेत्र और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा प्लेटफॉर्मों को भी नए तरीके से विकसित किया जा रहा है ताकि भीड़भाड़ कम हो और यात्रियों की आवाजाही आसान और सुगम बन सके. साथ ही, स्टेशन का नया स्वरूप न ,सिर्फ यात्रियों को सुविधा देगा बल्कि शहर की पहचान को भी नई ऊंचाई देगा.
26 लिफ्ट, 32 एस्केलेटर और दो मंजिला कॉन्कोर्स से बढ़ेगी सुविधा
यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन पर 26 लिफ्ट और 32 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं. इससे बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. परियोजना के तहत दो मंजिला एयर कॉन्कोर्स भी बनाया जा रहा है, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन आसान होगा. इसके साथ ही मल्टी-लेवल पार्किंग, ट्रैवलेटर युक्त फुट ओवरब्रिज और बड़े कवर स्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. इन बदलावों से स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा व्यवस्थित और सुविधाजनक हो जाएगी, जो आज के वक्त में जरूरी भी है.
मेट्रो से सीधा जुड़ाव और ग्रीन तकनीक से बनेगा भविष्य का स्टेशन
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से और बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्काईवॉक के माध्यम से स्टेशन को सिकंदराबाद ईस्ट और वेस्ट मेट्रो स्टेशनों से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बिना सड़क पार किए आसानी से मेट्रो तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा स्टेशन परिसर में सोलर पावर सिस्टम, ईवी चार्जिंग स्टेशन, जल संरक्षण और अन्य पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं.
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines