Viral Linkedin Post : भारत की रहने वाली एक लड़की को ब्रिटेन में रहने की ऐसी बेताबी है कि वह हर हाल में ब्रिटेन में रुकना चाहती है। वह वहां पर फ्री में काम करने को लेकर भी तैयार है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की खूब चर्चा हो रही है और कुछ लोग इस लड़की को ट्रोल कर रहे हैं। क्या है पूरा माजरा? आइये जानते हैं।
स्वेता नाम की लड़की ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखा और कहा कि मेरा ग्रेजुएट वीजा 3 महीने में समाप्त हो रहा है। यूके में रहने में मेरी मदद करें। मैं भारत से एक अंतरराष्ट्रीय छात्रा हूं। मैं अपने सपने के साथ 2021 में यूके आई थी। 2022 में स्नातक होने के बाद से मैं वीजा-प्रायोजित यूके में नौकरी की तलाश कर रही हूं लेकिन 300+ नौकरियों के लिए आवेदन किया है और कही ठीक नौकरी नहीं मिली।
ब्रिटेन की छात्रा का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
स्वेता ने आगे लिखा कि यह लिंक्डइन पोस्ट यूके में मेरे भविष्य सुरक्षित करने का मेरा अंतिम मौका है। मैं डिजाइन इंजीनियर भूमिकाओं की तलाश में हूं। यदि आप डिजाइन इंजीनियर की भूमिका के लिए किसी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मुझे नियुक्त करने पर अफसोस नहीं होगा। मैं अपनी योग्यता साबित करने के लिए प्रतिदिन 12 घंटे और सप्ताह में 7 दिन काम करूंगी।
‘फ्री में नौकरी रखें, ठीक से ना करूं तो निकाल देना’
इसके साथ ही लड़की ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि मुझे एक महीने के लिए फ्री में नौकरी पर रखें। अगर मैं ठीक से काम ना करूं तो नौकरी से निकाल देना। मैं कोई सवाल नहीं पूछूंगी। सोशल मीडिया पर स्वेता का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अरे AC का पानी है, भगवान का प्रसाद नहीं’, बांके बिहारी मंदिर के भक्तों का वीडियो वायरल
एक ने लिखा कि यह बेतुका है कि आपको इस देश में रहने के लिए मुफ्त में काम करने या इतने घंटे तक काम करने की जरूरत है। एक ने लिखा कि ब्रिटेन में रहकर नौकरी करने की ऐसी क्या जरूरत है कि फ्री में काम करने को तैयार है ये लड़की, अपने देश क्यों नहीं लौटना चाहती है? एक अन्य ने लिखा कि 1 महीने तक मुफ्त में काम करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपना समय और प्रयास देंगे और आप भुगतान के हकदार हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines