Driver Wins dh20 Million Jackpot : किस्मत कब पलट जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। रातोंरात लोग स्टार बन गए, पॉपुलर हो गए, पैसों की बारिश हो गई, ऐसे कई किस्से और खबरें हमारे सामने आ चुकी हैं। अब एक और शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। इस शख्स को 44 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। यह भारतीय शख्स दुबई में रहकर ड्राइवर की नौकरी करता है।
UAE के अल ऐन में ड्राइवर की नौकरी करने वाले मुनव्वर फैरूस को उस वक्त यकीन ही नहीं हुआ, जब उन्हें बताया गया कि उन्होंने 44 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। इस लॉटरी को जीतने के बाद मुनव्वर 2024 के पहले जैकपॉट विजेता बन गए हैं। खलीज टाइम्स के अनुसार, मुनव्वर ने Dh20 मिलियन का इनाम जीता है, जो भारत में करीब 44 करोड़ रुपये के बराबर है।
मुनव्वर फैरूस ने लॉटरी जीतने के बाद कहा कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस लॉटरी को जीत चुके हैं। पांच साल से हर महीने लॉटरी का टिकट खरीद रहा हूं। मुझे लगा ही नहीं था कि मैं कभी यह लॉटरी जीत पाऊंगा। हालांकि जीत की पूरी रकम मुनव्वर को नहीं मिल पाएगी। इसमें कई हिस्सेदार भी हैं, ऐसे में उन्हें इस रकम में बंटवारा करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Bizarre incidents in flight: सामान मिलने में हुई देरी तो एयरपोर्ट पर यात्री ने दी ऐसी धमकी, हैरत में पड़ गए लोग
दरअसल मुनव्वर ने 30 दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी टिकट खरीदा था, ऐसे में जीत की रकम भी सभी के बीच बांटी जाएगी। इस लॉटरी को जीतने के बाद मुनव्वर की जिंदगी में रातोंरात बदलाव आ गया। एक तरफ जहां ड्राइवर की नौकरी कर रहे थे, वहीं अब वह करोड़ों के मालिक हो चुके हैं। 30 लोगों में अगर बराबर बंटवारा हुआ तो भी एक के हिस्से एक करोड़ से अधिक की रकम आएगी।
यह भी पढ़ें : Japan Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से कैसे जापान में आई सुनामी! X पर वीडियो वायरल
हालांकि मुनव्वर के अलावा भी दस लोगों ने जैकपॉट जीता है, जिन्हें करीब 22 लाख का इनाम मिला है। इसमें भारतीय, फिलिस्तीनी, लेबनानी और सऊदी अरब के लोग शामिल हैं। इससे पहले सुथेश कुमार भी जैकपॉट जीत चुके हैं। सुथेश कुमार ने 1 मिलियन यूएई दिरहम की लॉटरी जीती, जो 2 करोड़ से अधिक की रकम है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
22 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines