---विज्ञापन---

Video: 100 और 500 के नोटों को जलाने का सामने आया सच! भड़के लोग

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा 22 के अनुसार किसी भी नोट को नष्ट करने या जलाने पर सात साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

Indian currency burning video: दिवाली पर सब लोग अपने घरों और अपनी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें 100 और 500 के नोटों को जलते हुए दिखाया गया है।

चंद सेकंड के इस वीडियो में बड़ी संख्या में जलाया जा रहा है। बता दें भारतीय करेंसी को जलाना गैरकानूनी है। ये वीडियो कहां की है और किसने ऐसा किया है ये तो अभी तक पता नहीं चला है।

---विज्ञापन---

3200 से अधिक लोग देख चुके वीडियो

जानकारी के अनुसार इस वीडियो को कुमार दिनेश भाई नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को अब तक 3200 से अधिक लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Watch: पुलिसकर्मी को पीटा फिर कान पकड़कर मांगी माफी, सामने आई वीडियो

ये है जलते नोटों की सच्चाई

एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि यह वायरल होने की कोशिश है। एक अन्य ने कहा कि अगर पैसे की जरूरत नहीं थी, तो उसे जरूरतमंद लोगों में बांट देते। जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जले हुए नोटों के पीछे की असली वजह का पता लगा लिया। वे नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए असली नोट नहीं थे। बल्कि, वे ‘फुल ऑफ फन’ लिखे हुए बच्चों के खेलने वाले नोट थे।

---विज्ञापन---

ये हैं नियम

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा 22 के अनुसार किसी भी नोट को नष्ट करने या जलाने पर सात साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बता दें नोट को जलाना राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करना है और ये हमारे देश में राजद्रोह की श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें: अजीब परंपरा: गुजरात के इस शहर में अन्नकूट पर लूट, उमड़े 80 गांवों के लोग

First published on: Nov 02, 2024 06:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola