अजीब परंपरा: गुजरात के इस शहर में अन्नकूट पर लूट, उमड़े 80 गांवों के लोग

Gujarat News : गुजरात के खेड़ा जिले में यात्राधाम डाकोर में सालों से दो हजार किलो प्रसाद के लूट की परंपरा चली आ रही है। प्रसाद लूटने के लिए 80 गांव से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाता है।

Gujarat News

Gujarat News : गुजरात के खेड़ा जिले में मौजूद एक मंदिर की अनोखी परंपरा है। इस मंदिर में 151मण अन्नकूट प्रसाद को लूट के लिए रखा जाता है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास एकत्रित होते हैं और प्रसाद को लूटने के लिए टूट पड़ते हैं। कुछ भक्त ऐसे भी होते हैं, जिन्हें प्रसाद मिल पाता है और जिन्हें मिल पाता है वह बोरे में भरकर ले जाते हैं।

गुजरात के खेडा जिले के यात्राधाम डाकोर में ये परंपरा सालों से चली आ रही है, ये परंपरा ना सिर्फ अलग है बल्कि अनोखी भी है। जिसके तहत मंदिर में भगवान के सामने 151 मण, लगभग 2 हजार किलो का अन्नकूट रखा जाता है और इसे लूटने के लिए मंदिर की तरफ से 80 से अधिक गांव के लोगों को आमंत्रित किया जाता है।

लूटा जाता है 2 हजार किलो प्रसाद 

प्रसाद को लूटने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन 2 हजार किलो का अन्नकूट में से कुछ लोग बोरी भरकर प्रसाद ले जाते हैं तो किसी को सिर्फ एक दाना तो किसी को वो भी नहीं मिल पाता। जानकरी के अनुसार, इस प्रसाद को लूटने से पहले भगवान को भोग लगाया जाता है।


बताया जाता है कि दोपहर के समय, भगवान का मंदिर बंद कर दिया जाता है और अंदर भगवान के सेवकों द्वारा अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट में कई तरह के सामान मिलाये जाते हैं जिसमें राजभोग के साथ बूंदी, चावल और कई तरह की मिठाइयां मिलाई जाती हैं।

हर साल करीब 80 गांवों से आए बुलाए गए लोग अन्नकूट को अपना हक समझकर लूटते हैं। प्रसाद को लूटने के बाद इसे परिजनों और रिश्तेदारों में प्रसाद के तौर पर बांटते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ