हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सेना से रिटायर हुआ कुत्ता तो First AC से पहुंचा घर, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Indian Army Dog : सेना से रिटायर होने के बाद एक कुत्ता फर्स्ट AC से यात्रा कर दिखाई दिया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देश की सेवा कर चुके इस कुत्ते की फोटो देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Indian Army Dog : भारतीय सेना, पुलिस या अन्य सुरक्षा टीमों में इंसान की तरह कुत्ते भी हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। उनकी भर्ती की जाती है। ये कुत्ते इंसानों को खतरों से बचाने, जांच पड़ताल, आरोपी की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कुत्तों की एक प्रक्रिया के तहत भर्ती होती है और इन्हें रिटायर भी किया जाता है।

भारतीय सेना से रिटायर हुआ मेरू 

हाल ही में भारतीय सेना में सेवारत मेरू नाम का एक कुत्ता रिटायर हुआ। मेरू 9 साल का है और ट्रैकर कुत्ते के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। रिटायरमेंट के बाद मेरू मेरठ से अपने नए घर जाने के लिए निकला तो क्लिक की गईं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ट्रेन के फर्स्ट एसी से ‘घर’ गया मेरू 

मेरठ से मेरू को अपने नए घर जाने के लिए ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सीट बुक की गई थी। वह आराम से ट्रेन में सोते, घुमते और आराम करते सफर करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मेरू की तस्वीरों को शेयर कर लिखा गया है कि 22 आर्मी डॉग यूनिट से आर्मी ट्रैकर डॉग मेरु रिटायरमेंट पर मेरठ के लिए ट्रेन में सवार हुआ। वह अपने बाकी दिन रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में बिताएगा।

विज्ञापन


इसके साथ पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सेना में शामिल कुत्तों को उनके संचालकों के साथ एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा करने की अनुमति दी है। सोशल मीडिया पर मेरू की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर लोग मेरू को सैल्यूट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ईरान के राष्ट्रपति की मौत हादसा या साजिश? पहले कासिम सुलेमानी अब इब्राहिम रईसी, क्या है कहानी

विज्ञापन

बता दें कि देश की सेवा में शामिल कुत्ते आमतौर पर लगभग 8 से 10 वर्षों की सेवा के बाद उन्हें संचालकों या अन्य सैन्य कर्मियों द्वारा गोद ले लिया जाता है। ऐसे कुत्तों के लिए बनाए गए घरों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी इस तरह के कुत्तों की देखभाल की जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola