India vs New Zealand Winning Team Real Hero: 9 मार्च 2025 दिन रविवार को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल होने वाला है। इस महामुकाबले को देखने के लिए हर कोई बेसब्र हुआ जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।वहीं न्यूजीलैंड ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका को धूल चटाई और फाइनल में टीम इंडिया को करारी टक्कर देने के लिए फाइनल में आ गई। पंडित विनोद पांडेय ने अपनी भविष्यवाणी में भारत की जीत सुनिश्चित कर दी है। वहीं उन्होंने उन खिलाड़ियों के नाम भी बता दिए जिनके बल्ले से रनों की बरसात होने वाली है। जो जीत हासिल करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
इन प्लेयर्स के बल्ले से बरसेंगे रन
पंडित विनोद पांडेय की भविष्यवाणियां हरस बार सच साबित हुई हैं। इस बार भी उन्होंने टीम इंडिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की ही। पंडित जी ने बताया कि विराट कोहली हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, कुलदीप यादव खेल में अहम रोल निभाने वाले हैं। उनके बल्ले से छक्कों-चौकों की बरसात होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर होने वाली है और अंतिम समय तक मैच रोमांचकारी बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ: CT2025 फाइनल के विनर पर भविष्यवाणी, जानें क्या कहते हैं पंडित जी
रोहित शर्मा के सितारे बुलंदी पर
पंडित जी ने बताया कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के सितारे भी बुलंदी पर हैं। उन्होंने कहा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है जिसका योग 4 + 5=9 बनता है। ये अंक मंगल के लिए बहुत शुभ है, और साल भी मंगल का ही चल रहा है। अब अगर किस्मत उनके साथ है तो सफलता उनके कदम अवश्य चूमेगी।
शुभ तिथि में होगा मैच
वहीं पंडित विनोद पांडेय ने बताया कि 9 मार्च 2025 को सुबह से दशमी की तिथि लग रही है। जिस समय मैच शुरू होगा उसे समय एकादशी तिथि होगी। ऐसे में ये संयोग भारतीय टीम के लिए बहुत शुभ बताया जा रहा है, क्योंकि जिस समय मैच शुरू होगा उस समय सौभाग्य का योग होगा। सब कुछ टीम इंडिया के पक्ष में ही बताया जा रहा है। ऐसे में अब बस मैच का इंतजार है जब टीम इंडिया के धुरंधर अपने बल्लों से छक्कों और चौकों की बरसात करेंगे।
यह भी पढ़ें: Womens Day पर गौतम अडाणी का नारी शक्ति को सलाम, 3 पोतियों के लिए लिखी भावुक पोस्ट
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines