28 खरब का बिल देख 'बेहोश' हुआ शख्स, सरकार ने बताया कहां हुई थी भूल

$34 Billion Income Notice To Man: हाल ही में एक चौंका देने वाली खबर सामने आई जब एक आम आदमी के नाम पर $34 बिलियन का टैक्स बिल आया। इसे देखने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उसने पूरा मामला बताया।

$34 Billion Income Notice To Middle Class Man

$34 Billion Income Notice To Middle Class Man

Income Notice To Middle Class Man: एक आम आदमी को सबसे ज्यादा डर कर्ज का होता है। वह किसी-न-किसी तरह से कोशिश करता है कि बिना कर्ज लिए गुजारा करे लेकिन क्या हो अगर एक दम से सरकार का खरबों रुपये का नोटिस आ जाए? ऐसा ही एक मामला एक व्यक्ति के साथ हुआ जब नोटिस में लिखे अमाउंट से उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। यूएस के पेन्सिलवेनिया में यह चौंका देने वाला मामला सामने आया। जहां एक मिडिल क्लास आदमी ने राज्य से $34 बिलियन यानी अट्ठाइस खरब पैंतीस अरब सत्तर करोड़ तीन लाख रुपये का बिल खोला। मानो उसे जीवन भर का झटका लग गया हो।

विज्ञापन

बैरी टैंगर्ट नाम के व्यक्ति ने न्यूज 8 से बातचीत के दौरान बताया कि “मैं जानता था कि यह एक स्पष्ट भूल थी। मैं हर साल $100,000 से ज्यादा नहीं कमाता इसलिए मेरे पास इसके आसपास भी बकाया होने का कोई रास्ता नहीं है।” बैरी टैंगर्ट लैंकेस्टर काउंटी के रहने वाले हैं और उन्होंने कहा कि यह लेटर पिछले सप्ताह के आखिर में मेल से आए दो आइटमों में से एक था।

विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू से आया इनकम बिलिंग नोटिस

उन्होंने सबसे पहले फेडरल गवर्नमेंट से $900 से ज्यादा का रिफंड चेक खोला। उनका उत्साह तब टूट गया जब उन्होंने पेन्सिलवेनिया के राजस्व विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू से इनकम बिलिंग नोटिस खोला जिसमें दावा किया गया कि उन पर $34,576,826,561.47 बकाया हैं।

विज्ञापन

टोटल अमाउंट इतना ज्यादा था कि यह डॉक्यूमेंट की एक लाइन में भी फिट नहीं हो रहा था। टैंगर्ट को तुरंत पता चल गया कि यह एक गलती थी। हालांकि अभी भी यह पता नहीं चल पाया कि यह डॉक्यूमेंट टैंगर्ट के घर कैसे पहुंचा? टैंगर्ट ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह ट्रांसमिशन में एक कंप्यूटर ग्लिच था या उनके टैक्स प्रिपेयरर से इनपुट एरर हुआ। उन्होंने आगे कहा कि यह देखते हुए कि उनके टैक्स प्रिपेयरर ने अपने 2022 रिटर्न में एक एरर देखने के बाद एक संशोधन फाइल किया था।

क्या बोला राज्य विभाग?

वह पेन्सिलवेनिया राजस्व विभाग की ग्राहक सेवा लाइन तक पहुंचा, जिससे परेशान व्यक्ति को थोड़ी मदद भी मिली। आपको बता दें कि राज्य विभाग ने इस मुद्दे का हल निकाल लिया है जो सिस्टम में गलत नंबरों के इनपुट की वजह से हुआ था। राजस्व विभाग ने न्यूज 8 को बताया कि टैंगर्ट का मामला एक अलग घटना थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ