Viral Video: विधानसभा में किसी भी राज्य के विकास की रणनीति तैयार की जाती है। लेकिन हाल में खत्म हुए यूपी विधानसभा सत्र का एक वीडियो वायरल हा रहा है। जिसमें एक विधायक तो सदन में बैठे ताश खेल रहें हैं तो दूसरे गुटाखा खाते नजर आए। दोनों विधायक बीजेपी की हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को इस मामले में सोशल मीडियो पर घेरा है।   वैसे तो यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र खत्म हो चुका है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो सांझा किया है। समाजवादी पार्टी ने लिखा सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। आगे समाजवादी पार्टी के ट्वीटर पर लिखा इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे हैं। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक !