हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जब नातिन के हॉस्टल में पहुंची नानी, कमरे का नजारा खिल उठा चेहरा; दिल को छू लेगा ये वीडियो

IIM Indore Hostel Room Video : नातिन के हॉस्टल में जब नानी पहुंची तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

IIM Indore Hostel Room Video : कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का जीवन एकदम अलग होता है। यहां उन्हें ऐसा अनुभव प्राप्त होता है, जिसे जिंदगी भर नहीं भूल पाते। कोई कितना बड़ा अधिकारी बन जाए, दुनिया में कहीं चला जाए लेकिन हॉस्टल की लाइफ कभी भूल नहीं पाता। दूसरी तरह अधिकतर छात्र तब संकोच में पड़े जाते हैं, जो उनके परिजन हॉस्टल में आने वाले होते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इससे बिलकुल उलट है। एक छात्रा के हॉस्टल रूम में जब उसकी नानी पहुंची तो वह गदगद हो गईं।

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि जब नानी अपने नातिन के हॉस्टल गई तो उनका रिएक्शन कैसा था। वीडियो की शुरुआत में नानी को कमरे में दाखिल होते देखा जा सकता है। नानी कमरे में आईं तो देखा कि उनकी नातिन का कमरा एकदम चमचमा रहा है। दीवारों को समझाया गया है, जिसमें फोटो की कटिंग लगाईं गई हैं।

कमरा देख गदगद हुईं नानी

नानी खुश हो गईं और कहा कि वह कितना सुंदर बना दिया। कमरे में दाखिल होते ही नानी बोल पड़ीं कि चप्पल निकाल दूं? इस पर छात्रा ने कहा कि नहीं, नहीं हमारे यहां चलता है। इसके बाद नानी दीवार पर लगे फोटो को बड़े ही ध्यान से देखने लगीं और जब उन्हें पता चला कि उनका वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है तो उन्होंने हंस दिया। इस हंसी ने लोगों के दिल को छू लिया।

देखें वीडियो 

IIM इंदौर का है ये वीडियो 

यह वीडियो IIM इंदौर के हॉस्टल का है, जिसे आर्या जैन मोदी नाम की छात्र ने शेयर किया है। वीडियो को 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि नानी को कभी बॉयज हॉस्टल में भी जाना चाहिए। एक ने लिखा कि नानी की स्माइल बड़ी प्यारी लगी। दिल खुश हो गया। एक ने लिखा कि नानी शब्द ही अपने आप में एक क्यूट शब्द है। इस इंसान को भगवान ने बनाया ही प्यारा है।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में अपराधी की तरह क्यों घसीटी गई महिला? सैंडविच के कारण हुआ बवाल

एक अन्य ने लिखा कि हमारे हॉस्टल में किसी दोस्त की मां, बाप, नाना नानी, भाई, बहन आते हैं तो डर का माहौल बन जाता है। एक ने लिखा कि लड़के तो किसी को अपने रूम में ला ही नहीं सकते बेचारे। उनके रूम की हालत तो वो खुद भी नहीं देख पाते। अक्सर अपने दोस्त के रूम में समय बिताते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें