फ्लाइट में अपराधी की तरह क्यों घसीटी गई महिला? सैंडविच के कारण हुआ बवाल

Weird News : एयरपोर्ट पर एक महिला घसीटा गया, उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वो कोई अपराधी हो। इसके पीछे के बेहद मामूली और चौंकाने वाला कारण है।

London Stansted Airport

Weird News : फ्लाइट में यात्रा करने के कई नियम होते हैं। नियमों का पालन ना करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है लेकिन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब एयरलाइन्स कार्रवाई को लेकर ट्रोल हो चुकी है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसमें एक महिला को किसी खूंखार अपराधी की तरह एयरपोर्ट पर घसीटा गया।

विज्ञापन

मामला लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट का है, जहां तुर्की के बोडरम जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त बवाल हो गया जब एक बुजुर्ग महिला यात्री ने यह कहकर टूना सैंडविचकी कीमत चुकाने से इनकार कर दिया कि वह खाने में बिलकुल ठीक नहीं लग रहा है और तो और ये बहुत ठंडा है। महिला की इस बात एयरलाइन्स के स्टाफ भड़क गए और उसके लिए पुलिस बुला ली।

विज्ञापन

‘यह एक रेस्तरां नहीं, विमान है’

जेट2 की उड़ान में 79 साल की लिली इफील्ड और उनकी बेटी के साथ बेहूदगी की है और अपमानजनक व्यवाहर किया गया। लिली का कहना था कि लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से तुर्की के बोडरम जाने वाली फ्लाइट में परोसा गया खाना खाने लायक नहीं था। शिकायत करने पर केबिन क्रू ने जवाब दिया कि यह एक रेस्तरां नहीं है, यह एक विमान है।”

विज्ञापन

बर्बाद हो गई छुट्टी 

इसके बाद स्टाफ ने बोडरम में विमान से महिला यात्री को बाहर निकालने के लिए बंदूकों और डंडों से लैस अधिकारियों को बुलाया। लिली एक रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनकी छुट्टियों को बर्बाद कर दिया। हम परिवार के सदस्य का जन्मदिन मनाने के लिए चार दिनों की छुट्टी पर निकले थे।

विज्ञापन

लिली ने कहा कि पुलिस हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर रही थी, जैसे हम कोई बड़े अपराधी हों। हमें विमान से उतारा गया और एयरपोर्ट पर धक्का-मुक्की की गई। मुझे और मेरी बेटी को लगभग घसीटा गया। हालांकि जब पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी तो उन्होंने दोनों को छोड़ दिया। वहीं विमान कंपनी की तरफ से कहा गया है कि महिला ने व्यवधान डाला था और हंगामा किया था। इस महिला और उसकी बेटी ने अनुचित व्यवहार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ