नई दिल्ली: उड़द की दाल एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए और सी की मात्रा से भरपूर होती है। आमतौर पर भारतीय घरों में उड़द की दाल को खूब बनाकर खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी उड़द डाल की मदद से बने दूध का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए उड़द की दाल का दूध बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस दूध से सेवन से आपकी हड्डियां मजबूज होती हैं। इसके साथ ही अलग आप वीगन डाइट फॉलो करते हैं तो भी ये आपके लिए कैल्शियम का एक अच्छा सॉर्स साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं उड़द की दाल का दूध बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – इस साल बप्पा को भोग में चढ़ाएं स्वादिष्ट मावा मोदक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानें रेसिपी
उड़द की दाल का दूध बनाने की सामग्री-
-1/4 कप उड़द दाल
-1 बड़ा चम्मच गुड़ का पाउडर
-1 कप पानी
-1 कप दूध
-1/8 छोटा चम्मच इलायची या सोंठ पाउडर
अभी पढ़ें – बाजार की मिलावटी ड्रिंक की बजाय, ट्राई करें टेस्टी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर, जानें रेसिपी
उड़द की दाल का दूध बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 1/4 कप उड़द की दाल लें।
इसके बाद आप इसको एक मोटे तले वाले बर्तन में डालें।
फिर आप इसको करीब 5 मिनट तक या हल्का सुनहरा होने तक धीमी-मध्यम आंच में ड्राय भून लें।
इसके बाद आप इसको आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप भुनी हुई उड़द की दाल को लेकर ब्लेंडर में पीसकर चिकना पाउडर बना लें।
इसके बाद आप एक बर्तन में 2 छोटी चम्मच उड़द दाल का पाउडर और 1 कप पानी डालें।
फिर आप इसको एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं।
ध्यान रहे इसको आप लगातार चलाते हुए पकाएं, नहीं तो ये चिपक जाएगा।
फिर जब उड़द की दाल के पक जाए तो आप इसमें गुड़ का पाउडर डाल दें।
इसके बाद जब ये अच्छी तरह घुल जाए तो आप इसको करीब 3 मिनट तक और पकाएं।
फिर आप इस मिक्चर को दूध में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डालें और उबालकर गैस ऑफ कर दें।
फिर आप इसको ठंडा करके गिलास में डालें और सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines