---विज्ञापन---

IAS टीना डाबी ने BJP नेता के सामने क्यों झुकाया सिर? सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे सवाल

IAS Tina Dabi Viral Video: चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा के वरिष्ठ नेता के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं कि टीना डाबी ने 7 सेकेंड में 5 बार सिर क्यों झुकाएं हैं।

---विज्ञापन---

IAS Tina Dabi Viral Video: तेज तर्रार IAS टीना डाबी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बाड़मेर की जिलाधिकारी बनने के बाद आईएएस टीना डाबी के कई वीडियो वायरल हुए। कभी वह सफाई को लेकर दुकानदारों को फटकार लगाती दिखाई दीं तो कभी स्पा और मसाज पार्लर में छापे मारने के बाद चर्चाओं में आ गईं। अब टीना डाबी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा नेता सतीश पुनिया के सामने टीना डाबी खड़ी हैं और बार-बार सिर झुका रही हैं। सतीश पुनिया के सामने 7 सेकंड में करीब 5 बार टीना डाबी ने अपना सिर झुकाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर कुछ लोग IAS की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर सतीश पुनिया बाड़मेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने साफ सफाई को लेकर टीना डाबी के कड़े रुख की सराहना की और कहा कि दादागिरी करके सफाई करवाई जा रही है। ऐसा ही रहा तो बाड़मेर भी इंदौर बन जाएगा।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टीना डाबी ने अपनी शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज में एक मिसाल कायम की है और उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक अन्य ने लिखा कि यह बाड़मेर को इंदौर की तरह सफाई अभियान चलाकर नंबर वन बनाकर छोड़ेंगी। एक अन्य ने लिखा कि सिर झुकाना कमजोरी नहीं है बल्कि ये आईएएस अधिकारी के स्वभाव को दिखाता है।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर्स में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

एक अन्य ने लिखा कि आईएएस अधिकारी की जब कोई नेता तारीफ करता है तो ये उसके लिए खुशी की बात होती है। अगर सिर झुका भी दिया तो इसमें क्या समस्या है? एक अन्य ने लिखा कि इस तरह का व्यवहार बिलकुल ठीक नहीं है। एक आईएएस अधिकारी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए।

First published on: Oct 25, 2024 10:34 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola