IAS टीना डाबी के ताबड़तोड़ एक्शन, डॉक्टर्स में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

Barmer Collector IAS Tina Dabi: बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को डॉक्टर्स के यहां छापा मारा।

IAS Tina Dabi

IAS Tina Dabi

Barmer Collector IAS Tina Dabi: राजस्थान की आईएएस और यूपीएससी टॉपर रह चुकीं टीना डाबी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वे बाड़मेर में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। टीना ‘नवो बाड़मेर’ अभियान के तहत एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। जिसके तहत शहर के स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। टीना डाबी इसे लेकर काफी गंभीर हैं। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे खुद सड़कों पर उतरकर सफाई कर रही हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर्स के खिलाफ एक्शन 

हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दुकानदारों को गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी देती नजर आ रही थीं। अब उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह डॉक्टर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेती दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

हॉस्पिटल के समय करते हैं प्राइवेट प्रैक्टिस

दरअसल, टीना डाबी गुरुवार को अचानक सरकारी डॉक्टर्स के क्लिनिक पर पहुंच गईं। उन्हें वहां देख डॉक्टर्स में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर को लगातार शिकायत मिल रही थीं कि सरकारी डॉक्टर हॉस्पिटल के ड्यूटी टाइम में घर पर मरीजों को देखते हैं। इस शिकायत का सत्यापन करने खुद टीना डाबी एक डॉक्टर के यहां पहुंच गईं। जहां वे मरीजों को देख रहे थे। उन्हें वहां देख डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस दौरान टीना डाबी एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने तुरंत हॉस्पिटल का अटेंडेंस रजिस्टर देखा और डॉक्टर से सवाल करने लगीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन डॉक्टर्स के खिलाफ एक्शन 

इसके अलावा उन्होंने दूसरे डॉक्टर्स की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाईं। दोनों टीमें एक ही समय में डॉक्टर के यहां पहुंचीं। जहां वे निजी प्रैक्टिस करते नजर आए। टीना डाबी और उनकी टीम ने दो डॉक्टरों को मौके पर ही धर दबोचा। कलेक्टर ने अस्पताल के अटेंडेंस रजिस्टर को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पीएमओ को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डॉक्टर महेंद्र चौधरी और रमेश कटारिया के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। टीना डाबी ने कहा है कि हम डॉक्टर्स पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। काम में लापरवाही करने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। आपको बता दें कि टीना डाबी के दूसरे पति प्रदीप गवांडे भी आईएएस हैं। वह बाड़मेर और जालोर के जिलाधिकारी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ