---विज्ञापन---

फ्लाइट के टॉयलेट में सेक्स करते पकड़ा गया बेटा तो मां बोली- अटेंडेंट को दरवाजा नहीं खोलना चाहिए था

Easy Jet की फ्लाइट में हुआ सेक्स वाला किस्सा काफी हैरानीजनक है, जिसे जानकर कोई भी सिर पकड़ लेगा। चलती फ्लाइट में सेक्स करते पकड़े गए व्यक्ति की मां ने अपने बेटे की हरकतों पर शर्मिंदगी तो जताई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उसके बेटे ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऐसा […]

---विज्ञापन---

Easy Jet की फ्लाइट में हुआ सेक्स वाला किस्सा काफी हैरानीजनक है, जिसे जानकर कोई भी सिर पकड़ लेगा। चलती फ्लाइट में सेक्स करते पकड़े गए व्यक्ति की मां ने अपने बेटे की हरकतों पर शर्मिंदगी तो जताई, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उसके बेटे ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऐसा उसे विश्वास है।

मामले का 30 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि जैसे ही फ्लाइट अटेंडेंट टॉयलेट का दरवाजा खोलता है, एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लेता है। इसके बाद सेक्स कर रहा पुरुष गेट बंद कर देता है। मामला 8 सितंबर का है। फ्लाइट ल्यूटन हवाई अड्डे से इबीजा जा रही होती है।

---विज्ञापन---

आरोपी वीडियो के बारे में बात नहीं करना चाहता

आरोपी शख्स पियर्स सॉयर है, जो ट्यूनब्रिज वेल्स में रहता है। वह ऑडी डीलरशिप का काम करता है। मामले में दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि यह जोड़ा घटना के बाद हवा में मुक्के मारते हुए अपनी सीटों पर वापस आता है, लेकिन फ्लाइट सवार अन्य लोग इनका हौसला बढ़ाते हैं। तालियों से स्वागत करते हैं।

अब मामले में पियर्स की मां 51 वर्षीय इलेन की प्रतिक्रिया सामने आई है, जो कहती हैं कि जैसे ही उसको वीडियो के बारे में पता लगा, बेटे के दोस्तों ने इसको शेयर करना शुरू कर दिया। उसका बेटा वीडियो के बारे में बात नहीं करना चाहता। शायद वह इसको याद नहीं रखना चाहता हो। कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं, जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

मां ने कहा- बेटे ने की शर्मनाक हरकत

अपने 23 साल के बेटे के बारे में इलेन कहती हैं कि यह घटना शर्मनाक है। मां कहती है कि हो सकता है कि बेटा अपने बर्थडे पर पार्टी के माहौल में इबीजा जाने वाली फ्लाइट में फंस गया हो। फ्लाइट अटेंडेंट को दरवाजा नहीं खोलना चाहिए था। बेटे के साथ जो महिला थी, हो सकता है कि वह उसे सही से जानता भी न हो। हो सकता है कि दोनों की भेंट भी एयरपोर्ट पर हुई हो।

एयरलाइन ने दी पुलिस को सूचना

मामले की Easy Jet की ओर से पुष्टि की गई है। बताया गया है कि विमान में इस तरह की घटना सामने सामने आने के बाद हमारी ओर से पुलिस को सूचित किया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि यह घटना 8 सितंबर को ल्यूटन से इबीजा जाने वाली फ्लाइट में सामने आई थी।

---विज्ञापन---

घटना में शामिल रहे दोनों यात्रियों को पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया था। यूके में यौन अपराध अधिनियम की धारा 71 के तहत इसके तहत सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं इस तरह की किसी भी घटना के संदर्भ में यूके या स्पेन में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

First published on: Sep 15, 2023 05:38 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola