IAS Krishna Teja ने निभाया 292 अनाथ बच्चों से किया वादा, X पर लिखा पोस्ट

IAS Krishna Teja : IAS अधिकारी कृष्णा तेजा ने कोरोना काल में अनाथ हुए 292 बच्चों से एक वादा किया था, अब वो वादा पूरा चुका है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

IAS Krishna Teja

IAS Krishna Teja :  कोरोना काल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान कई बच्चे ऐसे थे, जो अनाथ हो गए थे। ऐसे बच्चों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई गईं, लेकिन केरल के IAS अधिकारी कृष्णा तेजा ने अनाथ बच्चों से एक विशेष वादा किया था। अब इस अधिकारी ने अपना वादा पूरा कर लिया है और इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।

IAS अधिकारी कृष्णा तेजा ने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को एक-एक घर देने का वादा किया था। ऐसे 292 बच्चे थे, जिन्होंने अपने माता-पिता को खोकर अनाथ हो गए थे। कृष्णा तेजा ने बताया कि अब सभी बच्चों को घर दिए जा चुके हैं और हाल ही में अंतिम 6 बच्चों को भी घर सौंप दिया गया है।

IAS ने X पर लिखा पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कृष्णा तेजा ने लिखा, “वादा पूरा हुआ! मार्च 2022 में, एलेप्पी के जिला कलेक्टर के रूप में, मैंने उन बच्चों के लिए घर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता खो दिए थे। आज, अंतिम 6 घर सौंप दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी 292 कोविड अनाथों के पास अब एक सुरक्षित घर और शिक्षा का माध्यम है।” उन्होंने इसके लिए सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ IAS कृष्णा तेजा का पोस्ट

सोशल मीडिया पर कृष्णा तेजा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे बस यह जानना है कि बच्चों को घर सरकारी निधि, लोगों के टैक्स के पैसे से दिए गए या इसके लिए कोई अलग अभियान चलाया गया था?”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “वास्तव में बहुत बढ़िया काम किया है, आपके प्रयास की सराहना करते हैं।” एक अन्य ने लिखा, “आपको बहुत-बहुत बधाई सर, आप एक अच्छे अधिकारी हैं।” एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “क्या आप मुझे इन घरों की लागत बता सकते हैं? घर तो वाकई बहुत सुंदर लग रहे हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आपने इन बच्चों के भविष्य की नींव रख दी है और अब इनका भविष्य सुनहरा होगा।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ