Viral Post: सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक एंटरप्रेन्योर उज्ज्वल अस्थाना ने बताया कि वह बेंगलुरु को अलविदा कह रहे हैं। ये 14 साल से ज्यादा समय तक उनका घर रहा है, लेकिन अब वे पुणे जा रहे हैं। उज्ज्वल अस्थाना जिमरात के को-फाउंडर हैं। उन्होंने अपने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर एक पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बेंगलुरु ने उन्हें जीवन में वह सब कुछ दिया जो अच्छा था। इसमें दो सफल बिजनेस और उनकी जीवन साथी शामिल हैं। उज्ज्वल का पोस्ट एक्स पर लगातार वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उज्ज्वल के बेंगलुरु छोड़ने का क्या कारण है।
क्यों छोड़ रहे बेंगलुरु?
जैसा कि हम जानते हैं कि बेंगलुरु भारत का स्टार्टअप हब के रुप में जाना जाता है। पूरे देश से टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और एंटरप्रेन्योर इस शहर की तरफ आकर्षित होते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में चल रहे कन्नड़ आंदोलन के कारण अब बेंगलुरु में प्रवासियों का विरोध बढ़ रहा है। हालांकि, उज्ज्वल ने बताया कि बेंगलुरु छोड़ने का उनका कारण पूरी तरह से प्रोफेशनल है। वास्तव में, उन्होंने कहा कि उन्हें शहर में कभी भी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं हुआ। अपने बिजनेस के लिए वे पुणे शिफ्ट हो रहे हैं।
पर्सनल नोट के साथ शेयर किया पोस्ट
उज्जवल ने एक्स पर लिखा, ‘पर्सनल नोट: मैं बैंगलोर छोड़कर पुणे जा रहा हूं। बैंगलोर 14+ सालों से मेरा घर रहा है। इस शहर ने मुझे मेरे जीवन की सभी अच्छी चीजें दी हैं – पहली नौकरी, पहली विदेश यात्रा, एक जीवन साथी, 2 सफल व्यवसाय, फंडिंग, स्टार्टअप, अच्छे दोस्त, सोने के बराबर का नेटवर्क और भी बहुत कुछ।
आगे उन्होंने कहा कि बेंगलुरु ने उन्हें कभी बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस नहीं कराया। मैं लोकल नहीं हूं, लेकिन ऐसा एक भी दिन नहीं था जब मुझे बाहरी व्यक्ति जैसा महसूस हुआ हो और अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं ऊंची इमारतों और कार के बुलबुले में रहता हूं – तो ऐसा नहीं है। मैंने शहर में सबसे लंबे समय तक BMTC, ऑटो, कैब की जिंदगी जी है।
उज्ज्वल ने कहा कि बेंगलुरु एक शहर नहीं बल्कि एक खूबसूरत अनुभव है – आप इसका अनुभव तब करते हैं जब आप यहां के लोगों के साथ रहते हैं और जयनगर की गलियों में घूमते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी भी पुणे में घर बनाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन जब भी वह वापस लौटेंगे, बेंगलुरु की गलियों में घूमेंगे। यहां हम आपके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
कमेंट में हुई बेंगलुरु और पुणे पर चर्चा
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने बेंगलुरु और पुणे के बारे में अपने-अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। महाराष्ट्र के इस शहर को एक्स यूजर से बेहतरीन रिव्यू मिले। अविरल भटनागर नाम के एक्स यूजर ने कहा कि पुणे रहने के लिए एक बेहतरीन शहर है – अच्छे लोग, मौसम, खाना, माहौल। मैं कहूंगा कि इसमें सभी भारतीय शहरों के अच्छे हिस्से हैं, और कोई भी बहुत बढ़िया या बुरा नहीं है।
वहीं एक दूसरे यूजर मे कहा कि पुणे एक छोटे पैमाने पर बैंगलोर है। विदेश में रहने वाले एक यूजर अंकुर त्यागी ने कहा कि पुणे भारत के सबसे अच्छे शहरों में से एक है – मुझे हर दिन इसकी याद आती है – अगर मैं कभी भारत वापस आया तो मैं बिना किसी संदेह के पुणे में रहूंगा।
यह भी पढ़ें – तले हुए मेंढक वाला Pizza! इस देश में लॉन्च की गई अनोखी टॉपिंग में क्या-क्या?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines