हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Hyderabad Viral Video: सड़क से जा रहा था युवक कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Hyderabad Viral Video
विज्ञापन

Hyderabad Viral Video: भारत में रोजाना हजारों सड़क हादसे होते हैं जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से होते हैं लेकिन इन हादसों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। हैदराबाद से एक सड़क हादसे की भयानक वायरल वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

वीडियो में क्या था?

आपको बता दें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो हैदराबाद के जीडीमेटला इलाके का है जहां युवक जब सड़क किनारे से गुजर रहा था तभी कार ने उसे टक्कर मार देती है। यह घटना जीडीमेटला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र गजुला रामाराम में हुई और सीसीटीवी में कैद भी हो गई।

यह भी पढ़ें : बिहार की खुशबू मैडम की टीचिंग स्टाइल का Fan हुआ पूरा देश, वायरल VIDEO देख लोग बोले- शिक्षक बनो तो खुशबू की तरह

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ कर के भी परखचे उड़ गए। सड़क हादसे में मरने वाले की पहचान 38 वर्षीय सुरक्षा गार्ड गोपी के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे गोपी जा रहा है और सामने से तेज रफ्तार कार आती है जो अचानक से इतनी जोर टक्कर मारती है और फिर खंभे में जा टकराती है। वहीं, कार सवार सभी युवक कार से उतरकर तुरंत भाग जाते है।

यह है वो Hyderabad Viral Video :

नशे में था कार ड्राइवर

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दुर्घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। जो भी इस वायरल वीडियो को देख रहा है उसका होश उड़ जा रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं 5 लोग फरार हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वह जल्द से जल्द फरार लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola