---विज्ञापन---

पूड़ी खाने से मौत! एक साथ 3 खाने से हुई घटना, डाक्टर भी हैरान

Hyderabad News : हैदराबाद में एक बच्च की दर्दनाक मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि बच्चा एक साथ कई पूडियां खा लिया था। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

---विज्ञापन---

Hyderabad News : हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मासूम की मौत से स्कूल, पुलिस थाने और परिवार में खलबली मच गई है। बच्चा स्कूल पढ़ने गया था, स्कूल से फोन आया तो परिजनों की हालत खराब हो गई। अस्पताल पहुंचे तो बच्चे की मौत हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा स्कूल पढ़ने गया था। परिजनों को स्कूल से फोन आया और बताया कि बच्चे ने एक साथ तीन से अधिक पूड़ियां खा ली है, जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। स्कूल के कर्मचारी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

अस्पताल में बच्चे को डॉक्टर में बताया मृत

स्कूल की तरफ से बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल स्टाफ ने बच्चे की बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : 15000kmph की स्पीड से आ रहा एस्ट्रॉयड, पृथ्वी के पास से गुजरेगा, क्या धरती को खतरा?

---विज्ञापन---

घटना 25 नवंबर की है. 11 साल का बच्चा छठी कक्षा में पढ़ता था। बताया गया कि भोजन के दौरान एक बार में तीन से ज्यादा पूड़ियां खा लीं। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने एक साथ तीन से ज्यादा पूड़ियां क्यों खाई। छात्र के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : इन्फ्लुएंसर की मौत का वीडियो वायरल, मरने से पहले वीडियो शेयर कर लिखी थी ये बात

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : IPS ऑफिसर ने की डॉक्टर के साथ बदतमीजी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

First published on: Nov 26, 2024 01:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola