Bizarre News : अगर घर में चूहे पहुंच जाएं तो वह भारी नुकसान पहुंचाते हैं, किचन के सामान को खराब करते हैं, वायरिंग काट देते हैं, इतना ही नहीं, जरूरी कागजात कूतरकर कर बर्बाद करते हैं। चूहे को भगाने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ अपनाते हैं लेकिन एक परिवार चूहों से इस कदर तंग आ गया कि एक लाख से भी अधिक पैसे खर्च कर दिए, फिर भी चूहों से राहत नहीं मिली। अंत में ये परिवार घर तक छोड़ने को तैयार हो गया। आखिर क्यों था चूहा का इतना आंतक!
मामला इंग्लैंड के ब्रिस्टल का है, यहां एक शख्स ने चूहों को भगाने के लिए अपने ही घर को बर्बाद कर दिया लेकिन इसके बाद भी वह चूहों को नहीं भगा पाया। 42 वर्षीय डेविड हॉलार्ड का कहना है कि चूहों ने उनके घर को बर्बाद कर दिया है, अब वह हमारे लिए खतरा बन चुके हैं। उन्होंने घर में जगह-जगह सुरंग बना ली है, रसोई की छत को कुतर दिया है। पानी की लाइनें तक काट दी हैं और बिजली के तारों को कई बार कुतर चुके हैं।
बिल्ली के आकार के चूहे!
साल 2020 में घर में चूहों के होने की जानकारी हुई, कुछ समय तक हमने इससे बचने के तरह-तरह के उपाय अपनाए। इसके बाद स्थिति तब और भयानक हो गई, जब चूहों की आवाज से सोना भी मुश्किल हो गया। चूहे किचन से आते थे तो हमने किचन की छत से पॉलिस्ट्रीन को तोड़ दिया। मुझे तब डर लगा, जब हमने पाया कि ये चूहे किसी बिल्ली के आकर या खरगोश के आकर के थे। इसके बाद हमने बच्चों को दादा-दादी के पास भेज दिया क्योंकि ये चूहे उनके लिए खतरा हो सकते थे।
यह भी पढ़ें : कंपनी ने की छंटनी तो कर्मचारी ने बॉस के साथ ही कर दिया कांड!
चूहों को भगाने पर एक लाख का खर्च
इसके बाद डेविड का कहना था कि मैं ये घर बेचकर कहीं और जाने की सोच रहा हूं। ये घर अब रहने लायक बचा ही नहीं है। उन्होंने बताया कि चूहों की वजह से हमने £1,000 (एक लाख से अधिक रुपये) खर्च कर दिए। वहीं कीटनाशक छिड़काव करने पहुंचे एक कर्मचारी ने बताया कि अब तक सबसे खराब मामलों में से एक ये है। कर्मचारियों ने बताया कि अब चूहों को भगाने के लिए 12 हफ्ते का वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें : छी! बेड के बगल में ही टॉयलेट और बाथटब, किराया इतना कि चकरा जाए दिमाग
डेविड का कहना है कि अब इन चूहों को भगाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करवाया जा रहा है, तब तक के लिए हम इस घर को छोड़कर किराए के घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे घर में चूहों की गंध फैल गई थी, उस स्थिति का मैं वर्णन नहीं कर सकता,वह एक भयावह सपना जैसा था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines