Crocodile Viral Video: मगरमच्छ को सामने देखते ही अच्छे अच्छे घबरा जाते हैं, उनका सामना करना सबके बस की बात नहीं है। हालांकि कुछ लोग हैं जो मगरमच्छ को कुछ सेकंड के अंदर कब्जे में कर सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है रिहायशी इलाके में घुसे एक मगरमच्छ को एक शख्स ने चंद सेंकड में पकड़ लिया।
वीडियो फ्लोरिडा का बताया जा रहा है जहां एक शख्स को पता चला कि जहां बच्चे खेल रहे हैं, वहां एक मगरमच्छ निकल आया है। बच्चों और अन्य लोगों को नुकसान ना पहुंचे, इसके लिए शख्स ने मगरमच्छ को वहां से हटाने का फैसला किया। इसके लिए उसने कचरे के डिब्बे का सहारा लिया और कचरे के डिब्बे की मदद से उसने मगरमच्छ को पकड़ भी लिया।
शख्स, मगरमच्छ के सामने कचरे का डिब्बा खोलकर आगे बढ़ा। कचरे का डिब्बा देख पहले तो मगरमच्छ पीछे हटा लेकिन फिर वह डिब्बे में घुस गया। जैसे ही मगरमच्छ डिब्बे में गया, शख्स ने उसका ढक्कन बंद कर दिया। इस तरह मगरमच्छ उसमें बंद हो गया। वहां मौजूद लोग शख्स के लिए तालियां बजाते दिखाई दिए।
https://twitter.com/froggyups/status/1730199607135851003
मगरमच्छ पकड़ने वाले शख्स का नाम यूजीन बोजी है, घटना के वक्त उसकी उम्र 26 साल थी। जानकारी के अनुसार वह अमेरिकी सेना में रहे हैं। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वह कचरे के डिब्बे को झाड़ियों के पास ले गए। उसे धकेल कर गिरा दिया और ढक्कन खोल दिया। इसके बाद मगरमच्छ वहां से भाग गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और लोग यूजीन बोजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि वह इस तरह पहली बार नहीं कर रहा है, बल्कि वह एक्सपर्ट दिखाई दे रहा है। एक ने लिखा कि इस शख्स ने एक बार फिर हमें गर्व महसूस करवाया है , वाह! फ्लोरिडा मैन! एक अन्य ने लिखा कि इतने विशाल मगरमच्छ को कुछ ही सेंकड में पकड़कर इस शख्स ने बहादुरी का काम किया है
बता दें कि कुछ लोगों का कहना है कि इस शख्स को प्यार से फ्लोरिडा मैन कहा जाता है, इलाके में यह इसी नाम से मशहूर है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
16 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines