अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि शहर व कस्बों में घनी आबादी है, जिसको लेकर सवाल मन में आता है कि गंदे पानी यानी सीवेज का पानी कैसे साफ होकर नदियों में छोड़ा जाता है. अगर इन नालों के पानी को सीधे नदियों व नहरों में छोड़ दिया जाए, तो इससे नदियां गंदी व प्रदूषित हो सकती है. यही वजह है कि हर राज्य के अलग-अलग शहरों में कई एसटीपी व्यवस्था मौजूद है, जो शहर व उद्योगों से निकलने वाले सभी गंदे पानी को साफ करके दोबारा इस्तेमाल में लाने लायक बनाते हैं.
यह भी पढ़ें:ट्रेन पकड़ ली, लेकिन Aadhaar Card रह गया घर पर? टीटीई (TTE) भी नहीं रोकेगा, बस अपनाएं यह
क्या होता है STP? कैसे करता है काम
STP सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एक ऐसी तकनीकी सिस्टम है. इस सिस्टम की मदद से गंदे पानी में से ठोस कचरा, हानिकारक बैक्टीरिया, रसायन और अन्य प्रदूषक तत्वों का अलग कर साफ किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में गंदा पानी साफ और इस्तेमाल लायक हो जाता है या फिर उसे नदियों में छोड़ दिया जाता है, ताकि नदियां साफ रहे. इस सफाई में कई चरण होते हैं, जिसके तहत पानी ठीक से साफ होता है, किसी भी चरण में हल्की गलती पानी की गुणवत्ता प्रभावित करती है.
कैसे होती है पानी की सफाई जानिए आसान शब्दों में
- पानी की सफाई के लिए सबसे पहले सीवेज प्लांट तक गंदा पानी पहुंचाया जाता है, जहां पानी की स्क्रीनिंग होती है.
- इस दौरान पानी में मौजूद ठोस, कपड़े के टुकड़े आदि चीजों को जालियों की मदद से अलग किया जाता है और सिर्फ पानी को आगे भेजा जाता है.
- स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद पानी को बड़े टैंकरों में भेजा जाता है, जहां भारी कण नीचे बैठ जाते हैं. यानी इस प्रोसेस में कीचड़ और पानी अलग-अलग हो जाते हैं, इस पूरी प्रक्रिया को सेडिमेंटेशन कहते हैं.
- पानी की सफाई में एक सबसे जरूरी चरण जैविक उपचार होता है. इस स्टेज में कुछ खास तरह के सूक्ष्मजीव और बैक्टीरिया को गंदे पानी में छोड़ा जाता है, जो गंदे पानी में मौजूद जैविक कचरे को तोड़ते हैं. इसे एक्टिवेटेड स्लज प्रोसेस जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से किया जाता है.
- इसके बाद ओजोन या अल्ट्रावायलेट (यूवी) तकनीक से पानी को कीटाणुरहित किया जाता है यानी पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं.
- इन तमाम स्टेज के बाद पानी काफी हद तक साफ और सुरक्षित हो जाता है और उसे दोबारा इस्तेमाल में लिया जाता है.
यह भी पढ़ें: पार्टनर से झगड़े के बाद गोरिल्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO देख लोग बोले- यह तो बिल्कुल हमारे जैसा है!
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines