ColdPlay Concert: कोल्डप्ले का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर हंगामा मचा था, अब होटल बुकिंग को लेकर हड़कंप मच गई है। बता दें कि अहमदाबाद में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के चौथा शो होने जा रहा है। ये शो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 जनवरी को होगा। फिलहाल शहर में होटल के रूम के किराए को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें होटल ने यूजर्स की रूम की बुकिंग कैंसिल कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वायरल हो रहा पोस्ट
ये पोस्ट समर्थ नाम के एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर का है, जिन्होंने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ मैंने कोल्डप्ले अहमदाबाद शो की घोषणा के 2 मिनट बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास ठहरने के लिए बुकिंग की। अभी-अभी एक ईमेल मिला है जिसमें बताया गया है कि बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।
आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने 1800 रुपये में 1 रात ठहरने के लिए बुकिंग की थी। अब देखिए कि कुछ ही घंटों में यह कीमत 18000 रुपये तक पहुंच गई है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें टिकट कैंसिल करने की डिटेल है। यहां हम आपके लिए पोस्ट को शेयर कर रहे हैं।
कोल्डप्ले का भारत टूर
कोल्डप्ले बैंड ने भारत में अब अपने तीन शो कर लिए हैं और ये इनका चौथा शो है। इसके बाद मुंबई में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होंगे, जो 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को शेड्यूल्ड हैं। ये शो नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। बता दें कि ये शो बैंड के ‘म्यूज़िक ऑफ़ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर 2025’ का हिस्सा है।
बैंड ने एक्स पर इन शो की जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कोल्डप्ले के लिए 2025 अहमदाबाद की तारीख की घोषणा की गई: बैंड 25 जनवरी, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अब तक का सबसे बड़ा शो करेगा। बता दें कि इस पोस्ट के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास होटल रूम की मांग लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें – बाप रे! इतनी महंगी नेल पॉलिश, दाम सुनकर लग जाएगा सदमा, 1 के दाम में आ जाएंगी 3 मर्सिडीज
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
12 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
13 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines