एक समय था जब भारतीय समाज में तलाक को बुरा माना जाता था, लेकिन अब तलाक इतना आम हो गया है कि इसके कई मामले सुनने को मिलते हैं। यह आपको तय करना है कि तलाक की बढ़ती संख्या अच्छी खबर है या नहीं, लेकिन हाल ही में एक वकील ने बताया कि कैसे लोग अजीब कारणों से तलाक ले लेते हैं। वकील के मुताबिक वजह सुनकर लोग न सिर्फ हैरान, बल्कि हंस-हंसकर लोटपोट भी हो सकते हैं।
-
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं तान्या कौल नामक महिला वकील, वायरल की तलाक की अटपटी वजह
दरअसल, तान्या कौल नाम की महिला एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और वकील हैं। वह सोशल मीडिया पर कानून से संबंधित वीडियो बनाती हैं, जो लोगों को उनके अधिकारों के बारे में आसान तरीके से शिक्षित करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आजकल लोग बेहद अजीब कारणों से एक-दूसरे को तलाक दे देते हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ”आप शादी करने का इरादा क्यों रखते हैं?”
यह भी पढ़ें: हेयरी आर्मपिट भी बना सकते हैं करोड़पति; हर महीने 8 लाख कमा रही एक महिला है सबूत
वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि किसी ने तलाक का आधार यह बताया था कि पत्नी ने हनीमून पर आपत्तिजनक कपड़े पहने थे। इसके अलावा कुछ पत्नियों ने तलाक का कारण यह बताया कि उनका पति उनसे बहुत प्यार करता है और कभी झगड़ा नहीं करता। उनमें से एक ने उसे बताया कि उसका पति यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और वह उसे ज्यादा समय नहीं दे रहा है।
<
>
और पढ़ें: फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही इस कदर नाचीं सीमा हैदर, वायरल हो गया वीडियो
एक बार उनके सामने तलाक का कारण यह था कि पत्नी ने अपने पति के पैर छूने से इनकार कर दिया था। एक कारण यह बताया गया कि पत्नी को खाना बनाना नहीं आता था, इसलिए उसे नाश्ता किए बिना ही घर से निकलना पड़ा। इस वीडियो को 18 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं. एक ने कहा कि अच्छा हुआ ऐसे जोड़े का तलाक हो गया, कम से कम मासूम तो छूट जाता। एक ने कहा कि शादी से पहले कपल की काउंसलिंग होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines