Home Minister Amit Shah Car Number Plate: राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 29 फरवरी को CEC की अहम बैठक के लिए बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली में स्थिति भाजपा मुख्यालय पहुंचे. कई घंटों तक यह बैठक चली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बीजेपी की इस बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए जब गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो उनकी गाड़ी का नंबर प्लेट देखकर कई लोगों की आंखें वहीं टिक गईं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा होने लगी कि इस नंबर प्लेट से क्या गृह मंत्री कोई संदेश देना चाहते हैं?
ऐसा क्या था गृह मंत्री की कार की नंबर प्लेट में ?
गृह मंत्री की कार की नंबर प्लेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल अमित शाह जिस गाड़ी से बीजेपी मुख्यालय पहुंचे उस के नंबर प्लेट में तीन अंग्रेजी के अक्षर थे, ये तीन खास अक्षर CAA थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि उनकी नंबर प्लेट CAA (Citizenship Amendment Act) का विरोध करने वालों के लिए एक संदेश है।
चर्चा इस बात की भी है कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही गृह मंत्रालय CAA को लेकर बड़ी घोषणा कर सकता है। अमित शाह के गाड़ी का नंबर DL 1CAA 4421 था। अब सोशल मीडिया पर लोग अमित शाह की गाड़ी के नंबर प्लेट को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा कि अमित शाह अब ऐसे लोगों को संदेश दे रहे हैं कि CAA लागू होने के दिन अब दूर नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि क्या अमित शाह के गाड़ी के नंबर का मतलब समझ रहे हो? एक अन्य ने लिखा कि अमित शाह अपनी कार के लाइसेंस प्लेट पर पार्टी का घोषणापत्र लेकर घूम रहे हैं। एक ने लिखा कि अमित शाह का संदेश साफ है कि CAA अब दूर नहीं है, उसे लागू होना ही है।
यह भी पढ़ें : गाली देने के बाद शुरू हुई मारपीट, दोनों पैर उठाकर पीटा; दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल
क्या है CAA ?
सीएए (CAA) का उद्देश्य बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है। एक धड़ा इसका जमकर विरोध कर रहा है लेकिन सरकार का कहना है कि इसे लागू किया जाएगा। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के लिए अचार संहिता लागू होने से पहले सरकार इससे जुड़ी कोई घोषणा कर सकती है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines