---विज्ञापन---

HIV पॉजिटिव महिला ने 200 लोगों संग बनाया यौन संबंध, अब पुलिस कर रही तलाश

Bizarre News : महिला को पहले से पता था कि वह HIV पॉजिटिव है, इसके बावजूद उसने करीब 200 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब पुलिस एक एक कर उन सभी लोगों की तलाश कर रही है, जो महिला के संपर्क में थे और उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुके हैं।

Bizarre News : अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने 200 से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में पता चला कि ये महिला तो HIV पॉजिटिव है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस इस मामले को लेकर परेशान हो गई है। पता चला कि महिला को पहले से पता था कि वह HIV पॉजिटिव है।

HIV पॉजिटिव होने के बाद भी 200 लोगों के साथ बनाया संबंध

अमेरिका के ओहियो की रहने वाली 30 साल की महिला यह जानती थी कि वह एचआईवी पॉजिटिव है,इसके बावजूद उसने 200 से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दरअसल ये महिला एक सेक्स वर्कर थी और पैसों के लिए अपने ग्राहकों की तलाश कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी।

---विज्ञापन---

अब पुलिस कर रही तलाश 

लिंडा लेकेसी नाम की इस महिला ने दो साल के भीतर अमेरिका के कई राज्यों के लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस अब उन सभी की तलाश कर रही है। पुलिस अब इस वायरस को अनजाने में और फैलने से रोकना चाहती है। हालांकि ऐसा करना पुलिस के लिए आसान नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सेक्स टॉय से जिंदगी खत्म होते होते बची, खेल-खेल में प्राइवेट पार्ट में डाला, डॉक्टर ने पेट से निकाला

महिला के पास मौजूद कॉन्टैक्ट नंबर से पुलिस उनके ग्राहकों की तलाश तो कर रही है लेकिन सभी तक पहुंचना आसान नहीं नहीं है। इसीलिए पुलिस ने एक चेतावनी भी जारी है कि जिसने भी इस महिला से मुलाकात की हो, वो पुलिस को इसकी जानकारी दें  और कहा कि वह तुरंत अपनी जांच करवाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लव बाईट से पकड़ी गई मह‍िला टीचर की करतूत, नाबालिग स्टूडेंट के साथ 30 बार क‍िया ‘गंदा काम’

पुलिस के पास चुनौती इस बात की है कि सारे संक्रमित लोग एक ही जगह के नहीं है बल्कि वह देश के कई राज्यों में फैले हुए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ संबंध बनाने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, बस स्वास्थय के प्रति उन लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2024 03:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola