Ninja Technique Calls Dog : भारत में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। हालांकि लोग अपने टैलेंट का उपयोग किस तरह करते हैं, ये सोचने वाली बात जरूर है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी आवाज सुनकर गली के कुत्ते इकट्ठा होते दिखाई दे रहे हैं।
आवाज सुनकर कन्फ्यूज हुए कुत्ते!
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठकर कुत्तों जैसी आवाज निकाल रहा है। शख्स ने ऐसी आवाज निकाली कि कुत्ते भी कन्फ्यूज हो गए कि आवाज कुत्ते की है या किसी इंसान की। कुछ ही देर में कई कुत्ते भौंकते हुए वहां एकत्रित हो गए।
जब कई कुत्ते शख्स के पास एकत्रित हो गए तो वह उनके साथ खेलने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और कुत्ते को अपने पास बुलाने की इस निंजा टेक्निक पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि भाई आपकी सुनकर, मेरे यहां के कुत्ते भी इकट्ठे हो गए हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि वो सारे कुत्ते आपको अपना सरदार मानते हैं। एक ने लिखा कि भाई देखना कि किसी का पिटबुल ना आ जाए, वरना भागने की भी जगह नहीं मिलेगी। एक ने लिखा कि वो बुलाने पर नहीं आये बल्कि ये देखने आए हैं कि हमारी गली में कौन नया सरदार आ गया है।
यह भी पढ़ें : देश का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
एक ने लिखा कि ये टैलेंट भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए। एक ने लिखा कि भाई खुलेआम ऐसी हरकतें मत किया करो, कुत्ता पकड़ने वाली गाड़ी आएगी और उठाकर ले जायेगी। एक ने लिखा कि कुत्ते भी बेचारे सोच रहे होंगे कि दो पैर वाला कुत्ता कहां से आ गया।
बता दें कि वीडियो को @himanshurajoriyaa के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे लगभग 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines