Viral video: बाइक सेगमेंट में Hero Splendor कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। लोग इसे आंख बंद करके खरीदते हैं। इसी तरह इन दिनों बाजार में सात सीटर गाड़ियों का चलन है। लोग पांच सीटर हैचबैक या कॉम्पैक्ट एसयूवी की बजाए सात सीटर कार खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में कार खरीदने की तमन्ना रखने वाले एक युवक ने अपनी Hero Splendor को ही 7 Seater Car में तब्दील कर दिया।
बाइक के दोनों तरफ लगाए लोहे के स्टैंड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक के दोनों तरफ युवक ने लोहे के स्टैंड लगा रखे हैं। इस स्टैंड को सीट का आकर दिया गया है। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है। वहीं, उसके दोनों तरफ तीन-तीन लोग बैठे हैं। इस तरह एक साथ बाइक पर ड्राइवर समेत कुल सात लोग सफर कर सकते हैं। यह वीडियो कहां का है यह तो पता नहीं चला है। वीडियो किसी देहात इलाके का लग रहा है। बाइक में कुछ बच्चे बैठे दिखाई पड़ रहे हैं।
लोगों को पसंद आया इनोवेशन
नेटिजन्स को यह इनोवेशन काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कार बनने में थोड़ा ही फर्क है। किसी ने लिखा चालान न कट जाए। वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग युवक के इस आइडिया को सराहा रहे हैं।
क्या कहते हैं नियम
यहां आपको बता दें कि बाइक में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गैर कानूनी है। ट्रैफिक पुलिस इसके लिए आपके व्हीकल का चालान काट सकती है और उसे जब्त करने तक की कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दो भाइयों ने अपने कार को हेलीकॉप्टर की तरह रोटर और टेल लगा दी थी।
ये भी पढ़ें: दुल्हन के लिए कुछ भी करेगा! कार को लगाए ‘पंख’, पुलिस ने ‘कतरे’, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines