हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hathras: कॉलेज में गुथमगुत्था, प्रिंसिपल ने बाबू को जूते से पीटा, सामने आया Video

UP Hathras Video Viral : यूपी के एक कॉलेज में प्रिंसिपल और बाबू के बीच मारपीट हो गई। प्रिंसिपल ने बाबू को जमकर पीटा। गुथमगुत्था की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
हाथरस में प्रिंसिपल ने बाबू को पीटा।

UP Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कॉलेज में गुथमगुत्था हो गई। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बाबू को पहले हाथों से और फिर जूतों से पीटा। इस दौरान स्टाफ के लोगों ने दोनों में बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन फिर हाथपाई होती रही। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह घटना हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में स्थित जीएस इंटर कॉलेज की है। कॉलेज के बाबू अटेंडेंस रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के लिए प्रिंसिपल दफ्तर पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर प्रिंसिपल और बाबू के बीच विवाद हो गया। इस पर गुस्से में आए प्रिंसिपल अपनी कुर्सी से उठकर बाबू के पास गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें : 300 एनकाउंटर कर चुके बिहार के असली सिंघम प्रशांत कुमार कौन? जो बन सकते हैं UP के नए DGP

जीएस इंटर कॉलेज में हुई ये घटना

जीएस इंटर कॉलेज के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। बाबू अटेंडेस रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रिंसिपल के सामने गिड़गिड़ा रहे थे, लेकिन उन्होंने रजिस्टर पर साइन नहीं किए। इस दौरान प्रिंसिपल ने बाबू को जूते से जमकर पीटा।

यह भी पढ़ें : संवैधानिक है UP का मदरसा कानून? आ गया सुप्रीम फैसला, जानें अब तक के बड़े अपडेट्स

मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रिंसिपल और बाबू के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्कूल स्टाफ के लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे को गाली भी दे रहे थे। हालांकि, अभी तक दोनों ओर से किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें