Happy New Year 2024: नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने चेतावनी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने फिल्मों के नामों की श्रृंखला बनाकर लोगों को नए साल की पार्टी से पहले सावधान किया है। पुलिस का कहना है कि अगर ANIMAL बनकर BAWAAL किया तो नए साल का पहला दिन INDIA POLICE FORCE के साथ बिताना पड़ सकता है।
दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों के नामों की एक श्रृंखला बनाकर चेतावनी दी है। पोस्ट में लिखा गया है कि नए साल की शाम को ‘मस्ती में रहने का’ लेकिन ‘जरा हटके जरा बचके’ अगर ‘एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ या ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो कहीं ऐसा न हो कि 2024 का पहला दिन ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की जगह ‘इंडियन पुलिस फाॅर्स’ के साथ बिताना पड़े।
दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह पोस्टर 31 दिसंबर की सुबह 9 बजे जारी किया गया था। थोड़ी ही देर में यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक 11 हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्टर को देखा, जबकि कई लोगों ने पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
पोस्टर देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। एक ने लिखा कि “INDIAN” और “HIMMATWALA” वही जो “JAWAN” और “POLICEMAN” का सम्मान करे। एक ने लिखा कि वाह दिल्ली पुलिस, आपकी क्या कमाल की क्रिएटिविटी है। एक ने लिखा कि सीधे-सीधे कह देते कि पी पा के हंगामा मत करना, इतना घुमाने की क्या जरूरत थी। एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस के अपील करने का तरीका ही थोड़ा कैजुअल है।
यह भी पढ़ें : Happy New Year 2024: पार्टी करने वालों को पुलिस की फिल्मी स्टाइल में चेतावनी, ‘आंटी पुलिस बुला लेगी’
बता दें कि नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली में कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर काफी भीड़ एकत्रित होती है। इसको ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर की रात 9 बजे से लेकर 1 जनवरी की सुबह तक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सभी एग्जिट गेट बंद कर दिए जाएंगे। करीब 250 टीमों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines