Bull attacked old man/ Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सांड ने राह चलते लोगों पर हमला कर दिया। अब एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटक दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी जान चली गई।
ग्वालियर में सड़क चल रहे बुजुर्ग मुंशी सिंह पर सांड ने हमला कर दिया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद सांड अचानक मुंशी सिंह पर पीछे से हमला किया। सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया। मुंशी सिंह जमीन पर ऐसे गिरे कि खुद उठ ही नहीं पाए। उन्हें गंभीर चोट लगी। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया ।
10 फीट हवा में उछल गया बुजुर्ग
जानकरी के अनुसार, सांड ने मुंशी सिंह को करीब 10 फ़ीट तक उछाल दिय। इस घटना में मुंशी सिंह को सिर और छाती में गम्भीर चोट आई। ग्वालियर के गोलपहाडिया इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इस घटना का एक सीसीटीसी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग एक घर के बाहर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान सांड ने उनपर हमला किया। मुंशी सिंह बीच सड़क पर गिरे और उन्हें इतनी गंभीर चोट लगी कि वह खड़े नहीं हुए।
यह भी पढ़ें : किस जानवर को खिलाया जाता है जिंदा सांप? जानिए ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब
अब इस घटना के बाद ग्वालियर नगर निगम सवालों के घेरे में है। नगर निगम का दावा है कि आवारा मवेशी पकड़े जा रहे है। हालांकि इस घटना के बाद नगर निगम के सभी दावे की पोल खुलती दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines