हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जब Cab ड्राइवर ने महिला सवारी पर तान दी बंदूक और फिर...., पुलिस ने सिखाया सबक

Gurugram Cab Driver Robbery with Women Passenger: गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर ने महिला से 55,000 रुपए लूट लिए। कैब से घर जा रही महिला के सिर पर ड्राइवर ने बंदूक तान दी। वहीं पैसे लेने के बाद ड्राइवर महिला का सूटकेस लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Gurugram Cab Driver Robbery with Women Passenger: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर ने महिला को ही लूट लिया। कैब ड्राइवर ने बंदूक की नोक पर महिला पैसेंजर से 55,000 रुपए ऐंठ लिए। महिलाओं ने कैब ड्राइवर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ब्लूस्मार्ट से बुक की कैब

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मेडिकल टूरिज्म में बतौर फ्रीलांसर काम करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि कैब बुक करने के लिए उसने ब्लूस्मार्ट ऐप की मदद ली थी। महिला ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 स्थित एयरिया मॉल से सेक्टर 86 में मौजूद माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग रेजिडेंशियल सोसाइटी के लिए कैब बुक की थी। यह मामला 30 नवंबर की रात का है।

यह भी पढ़ें- Watch Video: मौत को छूकर वापस आया आदमी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

ड्राइवर ने तान दी बंदूक

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप का कहना है कि महिला कैब में बैठी और सेक्टर 83 में पहुंचने के बाद ड्राइवर ने अचानक से कार रोक दी। ड्राइवर ने पीछे मुड़कर महिला पर बंदूक तान दी और महिला को 55,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। पैसे मिलने के बाद ड्राइवर ने महिला को गाड़ी बाहर निकाल दिया और महिला का सूटकेस लेकर फरार हो गया। महिला ने खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

महिला ने अपनी शिकायत में कैब का नंबर भी लिखवाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने ड्राइवर सोनू सिंह को ढूंढ निकाला है। सोनू उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो गुरुग्राम में कैब चलाता है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ब्लूस्मार्ट ने दी सफाई

प्रवक्ता संदीप का कहना है रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चुराए हुए सामान की डिटेल्स निकलवाने की कोशिश करेगी। साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी को बंदूक कहां से मिली? ब्लूस्मार्ट ऐप ने अपनी सफाई में कहा कि ड्राइवर को काम पर रखने से पहले वो ड्राइवर का बैकग्राउंड चेक करते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार ड्राइवर को 5 दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। इस लिस्ट में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, स्थायी और अनस्थायी पता, फोन नंबर और बैंक डिटेल्स देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- रातों-रात अचानक कैसे करोड़पति बना ये शख्स, पत्नी के लिए खरीदी गोल्ड चेन बनीं लकी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें