Gujarat School Student Marksheet Viral: एग्जाम रिजल्ट के दिन चल रहे हैं। आए दिन किसी न किसी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो रहा है। इस बीच एक स्टूडेंट की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। जी हां, मार्कशीट गुजरात की एक छात्रा की है। वह चौथी कक्षा में पढ़ती है, लेकिन उसकी मार्कशीट वायरल हो रही है, क्योंकि उसे 200 में 211 और 212 नंबर मिले हैं।
यह कारनामा स्कूल स्टाफ ने ही किया है। बच्ची जब मार्कशीट लेकर घर आई तो अभिभावकों ने खुशी जताई, लेकिन जब नंबरों पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बेटी की टीचर को फोन किया और नंबरों के बारे में बताया। टीचर ने मार्कशीट लेकर अभिभावकों को स्कूल बुलाया, जहां लिखित शिकायत देकर मार्कशीट बदलने और कारनामा करने वाले पर कार्रवाई की मांग की गई है।
गणित और गुजराती विषय के नंबर चौंकाने वाले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस छात्रा की मार्कशीट वायरल हुई है, उसका नाम वंशीबेन मनीषभाई है। वह गुजरात के झालोद तालुका के खरसाना गांव में प्राइमरी स्कूल की स्टूडेंट है। उसे गणित विषय में 200 में से 212 नंबर मिले। गुजराती विषय में 200 में से 211 नंबर मिले। यह कारनामा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कुछ यूजर्स चर्चा कर रहे हैं कि क्या नई शिक्षा नीति इस तरह के कारनामे करने का अधिकार दे रही है? क्या देश में स्कूल एजुकेशन सिस्टम खत्म हो रहा है? सरकारें क्वालिटी एजुकेशन की बात करती हैं, लेकिन क्या इस तरह क्वालिटी एजुकेशन दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:PM मोदी को डांस करते देखा क्या? प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया खुद पर बना मीम वीडियो
मार्कशीट बदलकर नए सिरे से दिए गए नंबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले में तुंरत संज्ञान लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से मार्कशीट बदल दी गई। अब वंशीबेन को गुजराती में 200 में से 191 और गणित में 200 में से 190 नंबर दिए गए हैं। बाकी विषयों के नंबर नहीं बदले गए हैं। अब वंशीबेन के कुल नंबर 956 नहीं बल्कि 934 हैं। वंशीबेन के अन्य सब्जेक्ट पर्यावरण, हिंदी और अंग्रेजी हैं, जिनमें वंशी ने ए स्कोर किया है। स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मार्कशीट में हुई इस चूक पर संज्ञान लिया गया है। बाकी बच्चों की मार्कशीट भी चेक की जा रही है। वहीं मार्कशीट में टाइपिंग एरर हुई है या गलत रिजल्ट दिया गया, इसकी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Heat Wave को लेकर IMD का अलर्ट, राजस्थान-MP समेत ये राज्य हो जाएं सावधान
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
23 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines