Google Map Wrong Route: आज के समय में गूगल मैप के सहारे उन रास्तों पर भी सफर करना आसान हो गया है, जिनसे हम अनजान हैं। गूगल मैप पर लोकेशन डालते ही हमें सबसे अच्छा और नजदीकी रास्ता दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ता भी मिलता है, लेकिन गूगल मैप लोगों की जान भी ले चुका है।
ऐसे ही अब और एक गूगल मैप यूजर को धोखा मिला है। तमिलनाडु से कर्नाटक जाने के लिए एक शख्स गूगल मैप का उपयोग कर रहा था। शख्स तमिलनाडु के त्रि-जंक्शन पर छुट्टी बिताने के लिए पहुंचा था, जो केरल और कर्नाटक के बीच एक पर्यटन स्थल है। वापस जाने के लिए उसने गूगल मैप के जरिए एक शॉर्टकट रास्ता अपनाया, लेकिन वह बुरी तरफ फंस गया।
यह भी पढ़ें : दूल्हे के सिर पर मुर्गा घुमा रहा था शख्स, कर दिया गंदा; वीडियो पर मजे ले रहे लोग
गूगल मैप द्वारा सुझाए गए रास्ते से शख्स कार लेकर जा रहा था, लेकिन उसकी हालत उस वक्त खराब हो गई, जब कार एक सीढ़ी से नीचे उतरने लगी। दरअसल कार सवार गूगल मैप पर भरोसा करके एक रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जहां से नीचे आने के लिए सीढ़ियां लगी थीं। कार भी सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने लगी। इससे पहले की कार पूरी सीढ़ियां उतर पाती, वह रास्ते में ही फंस गई।
सीढ़ी पर फंसी कार का वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस प्रशासन से जुड़े लोग पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार को नीचे उतारा गया। कार चालक ने बताया कि वह गूगल मैप का इस्तेमाल करके कर्नाटक जा रहा था और गूगल मैप ही उसे इस रास्ते पर ले आया।
जब कार सीढ़ियों में फंस गई तो उसने स्थानीय लोगों और पुलिस से मदद मांगी। लोगों की सहायता से कार नीचे उतारी और फिर शख्स कर्नाटक के लिए रवाना हुआ। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले ही केरल में गूगल मैप के सहारे घूमने निकले 3 दोस्त नदी में गिर गए थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines