---विज्ञापन---

रास्ता ढूंढने के लिए Google Map लगाने से पहले ये खबर पढ़ें, कहीं आपकी कार भी सीढ़ियों पर न चढ़े

Google Map Wrong Route : तमिलनाडु से कर्नाटक जा रहे एक शख्स ने गूगल मैप का उपयोग किया, लेकिन वह बुरी तरह फंस गया। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

---विज्ञापन---

Google Map Wrong Route: आज के समय में गूगल मैप के सहारे उन रास्तों पर भी सफर करना आसान हो गया है, जिनसे हम अनजान हैं। गूगल मैप पर लोकेशन डालते ही हमें सबसे अच्छा और नजदीकी रास्ता दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ता भी मिलता है, लेकिन गूगल मैप लोगों की जान भी ले चुका है।

ऐसे ही अब और एक गूगल मैप यूजर को धोखा मिला है। तमिलनाडु से कर्नाटक जाने के लिए एक शख्स गूगल मैप का उपयोग कर रहा था। शख्स तमिलनाडु के त्रि-जंक्शन पर छुट्टी बिताने के लिए पहुंचा था, जो केरल और कर्नाटक के बीच एक पर्यटन स्थल है। वापस जाने के लिए उसने गूगल मैप के जरिए एक शॉर्टकट रास्ता अपनाया, लेकिन वह बुरी तरफ फंस गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दूल्हे के सिर पर मुर्गा घुमा रहा था शख्स, कर दिया गंदा; वीडियो पर मजे ले रहे लोग

गूगल मैप द्वारा सुझाए गए रास्ते से शख्स कार लेकर जा रहा था, लेकिन उसकी हालत उस वक्त खराब हो गई, जब कार एक सीढ़ी से नीचे उतरने लगी। दरअसल कार सवार गूगल मैप पर भरोसा करके एक रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जहां से नीचे आने के लिए सीढ़ियां लगी थीं। कार भी सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने लगी। इससे पहले की कार पूरी सीढ़ियां उतर पाती, वह रास्ते में ही फंस गई।

---विज्ञापन---

सीढ़ी पर फंसी कार का वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस प्रशासन से जुड़े लोग पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार को नीचे उतारा गया। कार चालक ने बताया कि वह गूगल मैप का इस्तेमाल करके कर्नाटक जा रहा था और गूगल मैप ही उसे इस रास्ते पर ले आया।

---विज्ञापन---

जब कार सीढ़ियों में फंस गई तो उसने स्थानीय लोगों और पुलिस से मदद मांगी। लोगों की सहायता से कार नीचे उतारी और फिर शख्स कर्नाटक के लिए रवाना हुआ। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।  कुछ समय पहले ही केरल में गूगल मैप के सहारे घूमने निकले 3 दोस्त नदी में गिर गए थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई थी।

First published on: Jan 29, 2024 06:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola