Google Scholarship 2022: गूगल दे रहा छात्राओं को 80 हजार स्कॉलरशिप लेने का मौका, यहां जाने कैसे करें अप्लाई

गृगल स्कॉलरशिप 2022

गृगल स्कॉलरशिप 2022

Google Scholarship 2022: भारतीय छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। दिवाली पर गूगल सभी छात्राओं को 80 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दे रहा है। देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना इसके पीछे का उद्देश्य है। वहीं, देश की महिलाओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए गूगल ने यह कदम उठाया है।

हम सब जानते हैं कि गूगल भारत का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। भारत में बढ़ते डिजिटल युग को देखते हुए गूगल ने यहां की छात्राओं के लिए नई योजना शुरू की है। जिसे नाम दिया गया है Google Scholarship 2022। अब हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत कौन अप्लाई कर सकता है और आपको 80 हजार की धनराशि की स्कॉलरशिप कैसे प्राप्त होगी। बस आपको इसमें अप्लाई करने के लिए यह कुछ आसान स्टैप फॉलो करने होंगे।

स्कॉलरशिप के लिए यह होना चाहिए

-योजना का आधिकारिक नाम General Google Scholarship Asia Pacific है
-इसमें अप्लाई करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री होना अनिवार्य है
-पूरी जानकारी के साथ बॉयोडाटा, अकादमिक रिकॉर्ड भी अच्छा हो तो वरियता मिलेगी
-आवेदन के साथ कंप्यूटर साइंस पर 400 शब्दों का आर्टिकल लिखकर देना है
-कंप्यूटर साइंस में क्या सुधार होना चाहिए या हो सकता है इस पर भी एक लेख अलग से लिखना होगा

ऐसे करें आवेदन

-Google Scholarship के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जो होमपेज खुलेगा उस पर Generation Google Scholarship (APAC) लिंक पर क्लिक करें
-अब एक नया पेज खुलेगा, जहां स्कालरशिप से सम्बंधित पूरी जानकारी होगी
-आवेदन, सीवी जमा करने आदि पात्रता की जानकारी पूरी तरह पढ़े और Apply Now बटन पर क्लिक करें
-अब इस पेज में पूछी गयी सारी जानकारियां भर लेने के बाद Submit बटन पर क्लिक करे, आपका आवेदन जमा हो जाएगा
-ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अगले साल 2023 के शुरुआत में शुरू होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ