हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेन में सोते-सोते सिपाही ने कर दिया पेशाब, भीग गई नीचे बैठी महिला

Indian Railway :  महिला ने आरोप लगाया है कि सिपाही ऊपर वाली सीट पर लेटा था और वहीं पर पेशाब कर दिया। जब उसने RPF से इसकी शिकायत की तो उनका रवैया हैरान करने वाला था।

विज्ञापन

Indian Railway :  हजरत निजामुद्दीन से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में एक शर्मनाक घटना की जानकारी सामने आ रही है। एक महिला यात्री ने एक सिपाही पर बेहद संगीन और शर्मनाक आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने आरोपी सिपाही की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मामले की शिकायत PMO और रेल मंत्री तक कर दी गई है।

नशे में धुत सिपाही ने किया पेशाब

महिला ने बताया कि ट्रेन के बी-9 कोच में बर्थ नंबर 24 पर एक सिपाही बैठा हुआ था। सिपाही नशे में इस कदर धुत था कि उसने सीट पर लेटे-लेटे ही टॉयलेट कर दिया। इससे नीचे बैठी महिला भीग गई। महिला अकेली नहीं थी बल्कि उसके साथ सात साल का बेटा भी था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई, जब ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से इसकी शिकायत की। हालांकि महिला का कहना है कि शिकायत के बाद RPF वालों ने सिर्फ खानापूर्ति की और फिर चलते बने लेकिन RPF का कहना है कि शिकायत मिलने पर वह कोच में गए थे लेकिन शिकायत करने वाली महिला वहां मिली ही नहीं।

यह भी पढ़ें : AC की मांग को लेकर IIM के छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, मेस में ही सोए स्टूडेंट्स; देखें वीडियो

विज्ञापन

इसके बाद जब ​​ट्रेन झांसी पहुंची तो RPF के साथ ही साथ GRP और MCAO की टीम ट्रेन में पहुंची और आगे कार्रवाई का वादा कर ट्रेन चल पड़ी लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत महिला ने प्रधानमंत्री कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी और मेलोनी की Melodi ; अब सेल्फी लेते दिखे दोनों प्रधानमंत्री, फोटोज वीडियो वायरल

विज्ञापन

महिला ने आरोपी सिपाही की करतूत की जानकारी अपने पति को दी,पति ने ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर RPF के लोग ट्रेन में तो चढ़े लेकिन महिला का आरोप है कि यह देखते हुए कि आरोपी की पैंट गीली है, कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार महिला ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री तक भेज दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola