हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गोलगप्पे वाले की ये हरकत बढ़ा देगी नफरत, 'जूस में मूत्र' के बाद ओल्ड वीडियो वायरल

Dirty Golgappa Video Viral : गाजियाबाद के लोनी में जूस में मूत्र मिलकर पिलाने के बाद अब गोलगप्पे वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार गोलगप्पे के पानी को जूठा कर ग्राहकों को खिला रहा है। ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन
गोलगप्पे के पानी को जूठा करता शख्स।

Dirty Golgappa Video Viral : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला अभी थमा नहीं था कि इस बीच एक और घिनौनी करतूत सामने आई है। सड़क किनारे लगे स्टॉल पर गोलगप्पे के पानी को जूठा करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो को देखने के बाद आप गोलगप्पा खाना छोड़ देंगे।

अक्सर आपको गोलगप्पे की दुकान पर लोगों की भीड़ नजर आती होती होगी। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं गोलगप्पा खाना पसंद करती हैं। गोलगप्पा में सबसे खास उसका खट्टा-मीठा पानी होता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दुकानदार गोलगप्पे के पानी को जूठा करते हुए दिखाई दे रहा है। उसके बाद उसने गोलगप्पे के पानी में अपने दोनों हाथ को धूल रहा है।

यह भी पढ़ें : viral videos: शिव बने व्यक्ति की मौत, हाथी भी खाते हैं गोलगप्पे…लिफ्ट में मरीज के साथ अनहोनी

गोलगप्पे के पानी को गंदा कर रहा शख्स

ऐसे तो यह दुकानदार गोलगप्पे के पानी का स्वाद चेक कर रहा था, लेकिन उसका तरीका सही नहीं था। वह जिस चम्मच से पानीपूरी के पानी को मुंह लगाकर चखा, उसे फिर उसी पानी में डाल दिया था। दुकानदार गंदगी भरे गोलगप्पे के पानी में पानीपूरी डालकर ग्राहकों को खिला रहा था।

यह भी पढ़ें : छी!! गाज‍ियाबाद में जूस में पेशाब म‍िलाकर बेच रहा था शख्‍स, रंगे हाथों पकड़ा

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे लोग

अगर लोग इस वीडियो देख लेंगे तो फिर वे जिंदगी में कभी गोलगप्पे नहीं खाएंगे। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गंदगी फैलाने वाले ऐसे लोग को तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को फेक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। मई 2024 में एक कंटेट क्रिएटर ने इस वीडियो को बनाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें